हिदू समाज की वीरता का प्रतीक है दशहरा: आरएसएस
1द्बद्भड्ड4ड्डस्त्रड्डह्यद्धद्वद्ब 1द्बद्भड्ड4ड्डस्त्रड्डह्यद्धद्वद्ब 1द्बद्भड्ड4ड्डस्त्रड्डह्यद्धद्वद्ब
हरदोई : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से बंशीनगर पार्क स्थित बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में शस्त्र पूजन कर दशहरा मनाया गया। इस मौके पर पर्व को हिदू समाज की वीरता का प्रतीक बताया गया।
जिला बौद्धिक प्रमुख आचार्य रामनरेश ने कहा जब-जब धर्म की हानि होती है,तब-तब भगवान अवतार लेते हैं। धर्म की रक्षा करने के लिए ही भगवान राम ने रावण का वध किया। कहा कि आज के ही दिन संघ की स्थापना हुई थी। मां दुर्गा ने शम्भु-निशंभु एवं रक्तबीज का वध किया था। कहा कि भ्रष्टाचार का अंत करना सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन भ्रष्टाचार न फैले यह समाज की जिम्मेदारी है। कहा कि डा. हेडगवार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना दशहरा पर ही की थी। उनका लक्ष्य मनुष्यों का संगठन करते हुए शक्ति की स्थापना करना था।कहा कि समृद्धिशाली राष्ट्र बनने के बाद कोई भी आंख नहीं दिखा सकता है। स्वयं सेवकों को संदेश देते हुए कहा कि स्वयं सेवक केवल एक घंटा की शाखा पर ही नहीं होता है। उसके कार्य व्यवहार से 24 घंटे स्वयं सेवक के गुण दिखाई पड़ने चाहिए।बताया कि चारो शंकराचार्य व संघ के द्वितीय सरसंघचालक गुरू जी ने मिलकर एक मंत्र दिया कि सभी हिदू सगे सहोदर है। इसलिए आपस में भेद नहीं होना चाहिए। इस मौके पर नगर संघ चालक मिथिलेश, नगर प्रचारक वैभव जी, नगर कार्यवाह विनीत,सह नगर कार्यवाह धीरेंद्र मिश्र, नगर बौद्धिक प्रमुख विनय पांडेय आदि मौजूद रहे। स्वयं सेवकों ने अपने-अपने शस्त्रों का पूजन किया। गणवेश में एक साथ शस्त्र के साथ इतने स्वयं सेवक एकत्र होने से लोगों में उत्सुकता रही। लोग कार्यक्रम को देखने के लिए उमड़ पड़े।