धूमधाम से ग्रामीण क्षेत्रों में मनाई गई वाल्मीकि जयंती
1ड्डद्यद्वद्बद्मद्ब द्भड्ड4ड्डठ्ठह्लद्ब 1ड्डद्यद्वद्बद्मद्ब द्भड्ड4ड्डठ्ठह्लद्ब 1ड्डद्यद्वद्बद्मद्ब द्भड्ड4ड्डठ्ठह्लद्ब 1ड्डद्यद्वद्बद्मद्ब द्भड्ड4ड्डठ्ठह्लद्ब
हरदोई : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न आयोजन किए गए। पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में अनुयायी शामिल हुए।
बिलग्राम : नगर में शोभा यात्रा का शुभारंभ नगर के मुहल्ला मलकंठ से हुआ। पूर्व पालिकाध्यक्ष मालती रमन गुप्ता और राजा रमन गुप्ता ने भगवान वाल्मीकि का पूजन किया। शोभायात्रा ने नगर के कई मुहल्लों का भ्रमण किया। शोभायात्रा में भगवान शिव, पार्वती सहित कई झांकियां शामिल हुई।
शाहाबाद : कस्बा के मौलागंज में वाल्मीकि के मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में संविदा ठेका सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पचनू ने वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य बाजार, सिनेमा रोड, ब्लाक चौराहा होते हुए मंदिर पर आकर समाप्त हुई। मन्दिर कमेटी अध्यक्ष रामशरण वाल्मीकि, नत्थू लाल वाल्मीकि, संजय रत्नाकर, मुनीश वाल्मीकि, मुन्ना वाल्मीकि, सुरेश बाल्मीकि,सुनील वाल्मीकि, राम बाबू, मुकेश रत्नाकर, सुधीर वाल्मीकि, धर्मेंद्र वाल्मीकि, पवन वाल्मीकि, मनोज धानुक आदि मौजूद रहे।
पिहानी : शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद चेयरमैन हाजी मोहम्मद साजिद अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। विशिष्ट अतिथि अवधेश रस्तोगी ने अखंड दीप प्रज्वलित किया। शोभायात्रा का बड़ा चौराहा मुहल्ला मीरसराय से शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा बस स्टॉप होते हुए बंदर पार्क से भूरेश्वर मंदिर, सिंह वाहिनी मंदिर, ओंकार नाथ मंदिर, वाल्मीकि मंदिर होते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से चलकर मुहल्ला मीरसराय में समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान लव-कुश के साथ अश्वमेघ जोड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ शंकर, महर्षि वाल्मीकि, सरस्वती व भगवान रामचंद्र की झांकी सजाई गई थी। शोभायात्रा में लालाराम, नीरज वाल्मीकि, दिलीप, विजय, राम सागर, प्रताप, गोविद, राम किशन, मनोज, बलराम, संजीव, आकाश, शिवम, राहुल, कमलेश, अनुज, रवि, सुखलाल भल्लू, गोविद, संजय, गुड्डन, रामसागर, महेश्वर दुर्जन व सुरेश आदि लोग शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर कस्बा के कटरा बाजार स्थित वाल्मीकि कालोनी में अखंड रामायण का आयोजन किया गया। जहां पर हरिचरण, मगरे लाल, सुरेश, बालकराम, भान्नुदास बाबा, कमलेश, बल्ले आदि मौजूद रहे।