पूर्व विधायक की 12वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
ह्लह्मद्बढ्डह्वह्लद्गह्लह्मद्बढ्डह्वह्लद्ग ह्लह्मद्बढ्डह्वह्लद्ग ह्लह्मद्बढ्डह्वह्लद्ग
हरदोई : पूर्व विधायक व विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी की 12वीं पुण्यतिथि पर उनके लखनऊ रोड स्थित आवास इंद्रप्रस्थ पर राम नाम के संकीर्तन के साथ मनाई गई। जनपद के गणमान्य लोगों ने दिवंगत श्री तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पिता की पुण्यस्मृति में आदि तिवारी ने अपने 12 साथियों के साथ रक्तदान करने के साथ मरीजों को फल वितरित किए।
शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी व पुत्र आदि तिवारी ने स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी के चित्र के समक्ष स्मृति दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। दोपहर बाद तक श्रद्धांजलि देने का सिलसिला चलता रहा। कृपालु साधक डॉ. राजेन्द्र दत्त मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सदर सांसद जय प्रकाश, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, सांडी विधायक प्रभाष कुमार, मल्लावां विधायक आशीष सिंह'आशू', जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह व राजीव रंजन मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामबली मिश्रा, पारुल दीक्षित, पूर्व प्रमुख संजय तिवारी कोठिला, टोडरपुर प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी, शाहाबाद प्रमुख रोली गुप्ता व प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता, पूर्व प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, एससीएसटी आयोग के पूर्व सदस्य पीके वर्मा, रवींद्र बाजपेई, भाजपा जिला महामंत्री राजेश अग्निहोत्री व कर्मवीर सिंह चौहान, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, प्रीतेश दीक्षित, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पुत्र आदि तिवारी ने 12 साथियों के साथ जिला अस्पताल में रक्तदान और फल वितरण किया। जिसमें रक्तदान करने वालों में आदि के साथ ईशान तिवारी, शिवम तिवारी, संतोष सिंह, अवनीश कुमार व साबिर अली आदि शामिल रहे।