अब जम्मू जाने वाली सियालदाह 12.30 की बजाय 2.48 पर होगी रवाना
हरदोई : रेल विभाग ने ट्रेनों के संचालन समय में परिवर्तन किया है। नई समय सारिणी के अनुसा
हरदोई : रेल विभाग ने ट्रेनों के संचालन समय में परिवर्तन किया है। नई समय सारिणी के अनुसार जम्मू जाने वाली सियालदाह जो कि दोपहर में 12.30 बजे जाती थी अब दोपहर बाद 2.48 बजे जाएगी।
इसी प्रकार अप दिशा की इंटरसिटी 4.15 की बजाए 4.22 बजे, किसान एक्सप्रेस 4.32 की बजाय 5.30 बजे,पंजाब मेल 5.22 की जगह 5.45, डुप्टीकेट 6.38 की बजाय 6.35 बजे, जनता एक्सप्रेस 6.50 की बजाय 7.35 बजे, दून एक्सप्रेस 8.13 की बजाय 7.57, बालामऊ शाहजहांपुर पैसेंजर 6.50 की बजाय 7.35 बजे, सछ्वावना 8.27 की बजाय 8.15,कानपुर जम्मूतवी 9.02 की बजाय 9.09,लोहित एक्सप्रेस 9.18 की बजाय 9.24 ,मेमो 9.45 की बजाय 9.25 बजे, काशी विश्वनाथ 10.29 की बजाय 10.07 बजे, लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर 10.40 की बजाय 9.24 बजे, पदमावत एक्सप्रेस 23.25 की बजाय 23.29 बजे जाएगी। इसी प्रकार डाउन दिशा की 15910 जो 3.17 बजे जाती थी अब 3.15 बजे जाएगी। 13152 के समय में परिवर्तन नहीं हुआ है। 14370 दो बजकर नौ मिनट की बजाय दो बजकर आठ मिनट पर जाएगी। 15652 एक बजकर 37 मिनट की बजाय 1.38 मिनट पर जाएगी। 54378 बारह बजकर 25 मिनट की बजाय 10 बजकर 50 मिनट पर जाएगी। 22454 ग्यारह बजकर बीस मिनट की बजाय 11 बजकर 09 मिनट पर जाएगी।12470 दस बजकर 27 मिनट की बजाए 10.28 मिनट पर जाएगी।