स्टेशन पर 73 दिन बाद गूंजी यात्रीगण कृपया ध्यान दें
स्थानीय स्टेशन पर 73 दिन के बाद पहुंची ट्रेन। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम।
हरदोई : हरदोई स्टेशन पर 73 दिन ट्रेन के आने की सूचना की एनाउंसर की आवाज गुंजी कि यात्रीगण कृपया ध्यान दे, लखनऊ से चलकर दिल्ली तक जाने वाली मेल ट्रेन शीघ्र ही प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रही है। ट्रेन से आने के पूर्व स्टेशन पर मॉकड्रिल की गई।
लॉकडाउन के कारण 25 अप्रैल से ट्रेन के पहिए थम गए थे। तब से स्टेशन पर ट्रेनों का आवागमन ठप था। सात मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आ रही थी। सोमवार से यात्रियों के लिए ट्रेन सेवा शुरू हुई। स्थानीय स्टेशन पर लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल का स्टापेज दिया गया है। जो रात 11 बजर 32 मिनट पर आएंगे। ट्रेन के आने से पूर्व स्टेशन पर शाम को मॉकड्रिल की गई। जिसमें यात्रियों के रूप में रेल कर्मी शामिल हुए। ट्रेन पर आने वाले यात्रियों का एक काउंटर पर विवरण नोट किया गया। इसके बाद उनकी थर्मल स्कैनिग की गई। उसके बाद उनको स्टेशन पर प्रवेश दिया गया। इस दौरान ट्रेन के आने के विषय में जानकारी देने के लिए एनाउंसर आवाज 73 दिन बार सुनाई दी। जिसमें ट्रेन के आने की सूचना के साथ यात्रियों को शारीरिक दूरी बनाएं रखने और नए दिशा निर्देशों के विषय में जानकारी दी गई। ट्रेन में सिर्फ आरक्षित कंफर्म टिकट के यात्रियों को ही यात्रा का मौका दिया जाएगा। सीएमआई अंबुज मिश्र ने बताया कि मॉकड्रिल में सभी कर्मियों को उनके दायित्व बता दिए गए है। ट्रेन के आने के समय पर नए दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा और उसी के अनुसार यात्रियों को यात्रा करने का मौका दिया जाएगा। जो भी यात्री ट्रेन से उतरेंगे उनकी भी थर्मल स्कैनिग की जाएगी और उनका विवरण दर्ज किया जाएगा।