पुलिस अधीक्षक ने पढ़ाया यातायात का पाठ
हरदोई: यातायात का पाठ पढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी सोमवार को खुद सड़क पर
हरदोई: यातायात का पाठ पढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी सोमवार को खुद सड़क पर उतरे। चौराहों पर वाहन चे¨कग कराई और खुद वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की सलाह दी। एसपी ने बताया कि दैनिक जागरण के यातायात सप्ताह में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। लोगों को जागरूक करने की मुहिम चलाई जाती है। दैनिक जागरण ने सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू किया है। जिसमें लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी खुद वाहन चालकों को समझाने के लिए निकले। फोर्स के साथ ¨जदपीर चौराहा पर वाहन चे¨कग कराई। तो नियमों का उलंघन करते मिले, उन पर पुलिस ने कार्रवाई की। एसपी ने बताया कि नियमों का उलंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। शहर में अव्यवस्था यातायात के सुधार की कोशिश हो रही है। उन्होंने बताया कि नो इंट्री छुटने के बाद शहर में तेज गति से घुसने वाले बड़े वाहनों पर भी अंकुश लगाया जाएगा। ओवर लोड वाहनों पर भी कार्रवाई होगी।