Move to Jagran APP

कूड़ा वाहन फंसने से लगा जाम, परेशान रहे लोग

हरदोई : नगर पालिका परिषद का कूड़ा वाहन सांडी रोड पर फंसने के चलते जाम लग गया। वाहना

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 11:27 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 11:27 PM (IST)
कूड़ा वाहन फंसने से लगा जाम, परेशान रहे लोग
कूड़ा वाहन फंसने से लगा जाम, परेशान रहे लोग

हरदोई : नगर पालिका परिषद का कूड़ा वाहन सांडी रोड पर फंसने के चलते जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी जानकारी मिलते पालिकाकर्मी मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला। लोग एक घंटे तक जाम में फंसे रहे।

loksabha election banner

नगर पालिका परिषद की जेसीबी से सांडी रोड पर एक चिकित्सक के मकान के निकट कूड़ा वाहन में सड़क पर पड़ा कूड़ा भरा जा रहा था। कूड़ा उठने के बाद चालक ने वाहन को मोड़ा, इसी बीच एक गली में वाहन का पिछला पहिया पत्थर तोड़ता हुआ नाली में चला गया। चालक ने वाहन निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे नहीं निकाल सका। जानकारी मिलते ही कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेसीबी से वाहन से कूड़ा निकालने के बाद उसे बाहर निकाला गया। करीब एक घंटे बात जाम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.