सर्वाधिक खाता खोलने में हरदोई देश में प्रथम
ह्लश्रश्च द्बठ्ठ श्रश्चद्गठ्ठद्बठ्ठद्द ड्डष्ष्श्रह्वठ्ठह्ल ह्लश्रश्च द्बठ्ठ श्रश्चद्गठ्ठद्बठ्ठद्द ड्डष्ष्श्रह्वठ्ठह्ल ह्लश्रश्च द्बठ्ठ श्रश्चद्गठ्ठद्बठ्ठद्द ड्डष्ष्श्रह्वठ्ठह्ल ह्लश्रश्च द्बठ्ठ श्रश्चद्गठ्ठद्बठ्ठद्द ड्डष्ष्श्रह्वठ्ठह्ल ह्लश्रश्च द्बठ्ठ श्रश्चद्गठ्ठद्बठ्ठद्द ड्डष्ष्श्रह्वठ्ठह्ल ह्लश्रश्च द्बठ्ठ श्रश्चद्गठ्ठद्बठ्ठद्द ड्डष्ष्श्रह्वठ्ठह्ल ह्लश्रश्च द्बठ्ठ श्रश्चद्गठ्ठद्बठ्ठद्द ड्डष्ष्श्रह्वठ्ठह्ल ह्लश्रश्च द्बठ्ठ श्रश्चद्गठ्ठद्बठ्ठद्द ड्डष्ष्श्रह्वठ्ठह्ल ह्लश्रश्च द्बठ्ठ श्रश्चद्गठ्ठद्बठ्ठद्द ड्डष्ष्श्रह्वठ्ठह्ल
हरदोई : डाक विभाग हरदोई ने एक ही दिन में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के तहत सर्वाधिक खाता खोलकर जिले का नाम देश में रोशन किया है। बरेली मंडल के पोस्टमास्टर जनरल संजय सिंह ने कीर्तिमान स्थापित होने पर डाक अधीक्षक एसके जैन व इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक को बधाई पत्र दिया है।
डाक विभाग में संचालित इंडिया पोस्ट पेमेंट्स के खाते खोलने को लेकर शिविर लगाए जा रहे हैं। डाक अधीक्षक एसके जैन ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाते खुलवाने को लेकर सात फरवरी को मेघा मेला अभियान प्रधान डाकघर समेत 36 उप डाकघर व 260 शाखा डाकघरों में एक दिन में 22,035 खाते खोले गए। एक ही दिन में खाता खोलकर हरदोई ने मंडल के साथ देश में प्रथम स्थान पर प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि इस मेगा अभियान में पेपरलेस केवल आधार और मोबाइल नंबर से डिजिटल फंडिग खाते खोले गए, जो कि एक रिकॉर्ड की बात है। कहा कि अभियान में सहायक डाक अधीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, संडीला के सुजीत कुमार, डाक निरीक्षक आरबी सिंह, इंडिया पोस्टल पेमेंट्स बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विभोरब्रह्म मिश्रा, सहायक प्रबंधक मयंक पाठक, राहुल मिश्रा, प्रधान डाकघर हरदोई के पोस्टमास्टर हरिश्चंद्र मिश्रा, उपडाकपाल शाहाबाद अरुण प्रताप सिंह, अनूप शर्मा, ओवरसीयर रमेश कुमार, प्रमोद मिश्रा, अखिलेश दीक्षित, अशोक कुमार गुप्ता, दलवीर सिंह यादव, भगवान सहाय, राजेश सिंह, अशोक मिश्रा, राजन दीक्षित, रामखेलावन, साधना मिश्रा, प्रीति अवस्थी, सुमन अवस्थी, शशिकला, सुबोध मिश्रा, सौरभ तिवारी, शाबान अली, राम सिंह राठौर, अश्वनी दीक्षित, कमल किशोर, रितेश वर्मा, सुरेश प्रजापति, राम रतन समेत उपडाकपाल व डाक सहायकगणों ने सराहनीय कार्य किया।