Move to Jagran APP

विवाद के बाद बिन दुल्हन लौटी बरात

बघौली बघौली थाना क्षेत्र में खाने को लेकर जनातियों और बरातियों के बीच विवाद हो गया। लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया ही था कि कन्या की मां जेवर और कपड़े देखकर भड़क गई और फिर विवाद बढ़ गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 May 2019 10:51 PM (IST)Updated: Fri, 17 May 2019 06:27 AM (IST)
विवाद के बाद बिन दुल्हन लौटी बरात
विवाद के बाद बिन दुल्हन लौटी बरात

बघौली : बघौली थाना क्षेत्र में खाने को लेकर जनातियों और बरातियों के बीच विवाद हो गया। लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया ही था कि कन्या की मां जेवर और कपड़े देखकर भड़क गई और फिर विवाद बढ़ गया। विवाद की जानकारी पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ और बरात बिन दुल्हन ही वापस लौट गई।

prime article banner

कसमंडी के मजरा रामनगर निवासी श्रीकृष्ण ने अपनी पुत्री सरिता की शादी सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सहीमापुर निवासी प्रभाष कुमार पुत्र कप्तान के साथ तय की थी। बुधवार की रात बरात लेकर वर पक्ष के लोग कन्या पक्ष के घर पहुंचे। नाश्ते के बाद द्वारचार हुआ और खाना शुरू हो गया। खाने के दौरान बरातियों से जनातियों के बीच विवाद हो गया। धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया। विवाद होता देखकर दोनों पक्ष के लोग एकत्र हो गए और समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। इसके बाद भांवर से पूर्व वर पक्ष के लोग कन्या पक्ष के घर जेवर और कपड़े लेकर पहुंचे। कन्या की मां कपड़े और जेवर देखकर भड़क गई। जिस पर विवाद फिर शुरू हो गया। लोगों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन शांत नहीं हुआ। इसके बाद कन्या पक्ष ने डायल-100 पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच सामंजस्य न हो पाने के कारण बरात वापस लौट गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.