धान खरीद न होने पर केंद्र प्रभारियों को चेतावनी
हरदोई: धान खरीद को पटरी पर लाने के लिए अभी कोई प्रयास नहीं किया गया है, हां नगर मजिस्ट
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 09:32 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 09:32 PM (IST)
हरदोई: धान खरीद को पटरी पर लाने के लिए अभी कोई प्रयास नहीं किया गया है, हां नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिपाठी ने मंडी में संचालित धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया और तौल न होने पर केंद्र प्रभारियों को चेतावनी जारी की।
गल्ला मंडी में आठ धान खरीद केंद्र संचालित हैं। जिसमें चार पर तो हड़ताल चल रही है। तो चार पर तौल नहीं हो पा रही है। नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने निरीक्षण किया तो पता चला कि मात्र 48 क्विंटल ही धान खरीदा जा सका। जिस पर नाराजगी जताते हुए, सभी को चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि नमी नापने की मशीन की भी जांच की और किसानों का धान खरीदने के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें