छप्पर में रस्सी के फंदे से लगाई फांसी
हरदोई : कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम टांडाहार मजरा खजोहना में विवाहिता ने फांसी लगा ली। घ
हरदोई : कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम टांडाहार मजरा खजोहना में विवाहिता ने फांसी लगा ली। घटना का कारण पति से विवाद बताया जा रहा है। मायके वालों ने काफी हंगामा काटा और पुलिस को तहरीर दी है। गांव टांडाहार मजरा खजोहना निवासी राजेंद्र की पत्नी केशकली ( 35) ने शनिवार की रात घर में फांसी लगा ली। परिवारी जनों ने बताया कि राजेंद्र और केशकली के मध्य शनिवार दोपहर को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके चलते केशकली ने रात को छप्पर में रस्सी डाल कर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता संतराम व अन्य लोगों ने पहले जमकर हंगामा काटा और बेटी को मार डालने का आरोप लगाते हुए रात को ही कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने थाने में तहरीर दी है।