बच्चों को नेताजी के साहस की दी गई जानकारी
ह्यह्वढ्डद्धड्डह्यद्ध द्भड्ड4ड्डठ्ठह्लद्ब ह्यह्वढ्डद्धड्डह्यद्ध द्भड्ड4ड्डठ्ठह्लद्ब ह्यह्वढ्डद्धड्डह्यद्ध द्भड्ड4ड्डठ्ठह्लद्ब ह्यह्वढ्डद्धड्डह्यद्ध द्भड्ड4ड्डठ्ठह्लद्ब ह्यह्वढ्डद्धड्डह्यद्ध द्भड्ड4ड्डठ्ठह्लद्ब ह्यह्वढ्डद्धड्डह्यद्ध द्भड्ड4ड्डठ्ठह्लद्ब ह्यह्वढ्डद्धड्डह्यद्ध द्भड्ड4ड्डठ्ठह्लद्ब ह्यह्वढ्डद्धड्डह्यद्ध द्भड्ड4ड्डठ्ठह्लद्ब ह्यह्वढ्डद्धड्डह्यद्ध द्भड्ड4ड्डठ्ठह्लद्ब ह्यह्वढ्डद्धड्डह्यद्ध द्भड्ड4ड्डठ्ठह्लद्ब ह्यह्वढ्डद्धड्डह्यद्ध द्भड्ड4ड्डठ्ठह्लद्ब ह्यह्वढ्डद्धड्डह्यद्ध द्भड्ड4ड्डठ्ठह्लद्ब ह्यह्वढ्डद्धड्डह्यद्ध द्भड्ड4ड्डठ्ठह्लद्ब ह्यह्वढ्डद्धड्डह्यद्ध द्भड्ड4ड्डठ्ठह्लद्ब ह्यह्वढ्डद्धड्डह्यद्ध द्भड्ड4ड्डठ्ठह्लद्ब
पचकोहरा-माधौगंज : सुरसा विकास खंड के कैरियर पब्लिक में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं बच्चों को विद्यालय प्रबंधक ने नेताजी के अद्भुत साहस के विषय में बताया।
विद्यालय के बच्चों ने ढोलक की थाप के साथ वीरता के गीत गाए। इसके बाद प्रबंधक ने संबोधित करते हुए बच्चों को बताया कि नेताजी बचपन से परोपकारी थे। उन्होंने हमेशा ही दीन दुखियों और असहायों की सहायता की। शिक्षा में वह हमेशा मेधावी रहे और आइसीएस जैसी परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन भारत माता के इस सपूत ने अंग्रेजों की गुलामी नहीं की। समय आने पर अंग्रेजों के विरूद्ध भारतीयों को एकत्र कर सेना खड़ी कर उनको ललकारा और उनको भारत को छोड़ने पर मजबूर किया। बच्चों नेताजी का जीवन हमें समाज और देश सेवा के लिए समर्पण का भाव सिखाता है। जिसका अनुकरण हम सभी को करना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह व आशुतोष यादव, विशाल कश्यप, संजय वर्मा, अरुण कुमार, मोहम्मद आरिफ, अर्चित द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
माधौगंज कस्बे के फूलमती मां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश कुमार मिश्र ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। अंग्रेजों से छुटकारा दिलाने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिद फौज का गठन किया था। उन्होंने जय हिद का नारा दिया, जो देश के हर नागरिक की जुबान पर आज भी बुलंद है। विद्यालय के शिक्षक अरविद कुमार, प्रताप नारायण अग्निहोत्री, प्रभात द्विवेदी, कपिलेश आदि ने भी नेताजी के विचारों को व्यक्त किया। विद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।