Move to Jagran APP

गंभीर मरीजों को मिली एंबुलेंस, बीमार रहे परेशान

-एंबुलेंस सभी मरीजों को नहीं हो पाई उपलब्ध

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 10:26 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 10:26 PM (IST)
गंभीर मरीजों को मिली एंबुलेंस, बीमार रहे परेशान
गंभीर मरीजों को मिली एंबुलेंस, बीमार रहे परेशान

हरदोई : 25 जुलाई से बंद एंबुलेंस सेवाएं शुक्रवार को मामूली रूप से शुरू हो सकीं। 108 व 102 की कुल 95 में से 80 एंबुलेंस संचालित करा ली गईं हैं। जीवीके के करीब 100 कर्मी काम पर वापस आ गए हैं, जबकि अन्य लखनऊ रवाना हो गए हैं। करीब 30 एंबुलेंस के लिए सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ने ही वैकल्पिक तौर पर चालकों की व्यवस्था जुटाई है।

loksabha election banner

एंबुलेंस का संचालन होने के बाद भी मरीजों का दर्द शुक्रवार को भी कम नहीं हुआ। एंबुलेंस सेवा सभी मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है, केवल रेफर और सड़क हादसों में घायल मरीजों को ही एंबुलेंस मिल पा रही है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती व प्रसूता महिलाओं को हो रही है।

सीएचसी-पीएचसी से मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। शुक्रवार को दोपहर तक इमरजेंसी कक्ष में 25 मरीजों को भर्ती किया गया, जिसमें चार मरीजों को एंबुलेंस अस्पताल लेकर आई थी और अन्य मरीज अपने निजी साधन से अस्पताल पहुंचे। यही हाल महिला अस्पताल में रहा। दोपहर तक 18 मरीज भर्ती हुए, लेकिन तीन मरीज ही एंबुलेंस से आए थे। 030एचआरडी-14

नेवादा निवासी रानी ने तीन दिन पूर्व महिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी होने के बाद स्वजन उसे घर ले जाना चाहते थे, लेकिन 102 एंबुलेंस नहीं मिली। इसके बाद ई-रिक्शा से स्वजन उसे घर ले गए। यही हाल देहात क्षेत्र के कटहैया निवासी पूनम ने दो दिन पूर्व बच्चे को जन्म दिया। छुट्टी होने पर स्वजन उसे ई-रिक्शा से घर ले गए। 030एचआरडी-15

देहात क्षेत्र के पारा निवासी रामभरोसे सड़क हादसे में हरियावां में घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। इसके बाद एंबुलेंस उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहीं पिहानी सथरा निवासी माधुरी को प्रसव पीड़ा होने पर स्वजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सक ने महिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी से एंबुलेंस उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची। 200 एंबुलेंस कर्मी लखनऊ हड़ताल में हुए शामिल : हड़ताल स्थल से एंबुलेंस को शुक्रवार को प्रशासन से हटवा दिया, लेकिन कर्मी अभी भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और एंबुलेंस को लोकेशन पर खड़ी कर लखनऊ चले गए। वहीं कुछ एंबुलेंस कर्मी कार्य कर रहे हैं और गंभीर रोगियों को एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन अन्य मरीज भटक रहे हैं। एंबुलेंस संघ के जिलाध्यक्ष सलिल अवस्थी ने बताया कि हरदोई से दो सौ कर्मी हड़ताल में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे हैं। सभी एंबुलेंस कर रही कार्य : एंबुलेंस के जिले के प्रोग्राम मैनेजर रमाकांत शुक्ला ने बताया कि 80 एंबुलेंस कार्य कर रही हैं और 20 एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी लोकेशन पर पहुंच गए हैं और वे भी रात तक कार्य करने लगेंगी। अब मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.