कानून-व्यवस्था व महंगाई पर साधा निशाना
हरदोई : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव ने प्रदेश सरकार की क
हरदोई : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था व महंगाई पर निशाना साधा। महंगाई के चलते किसान से लेकर आम आदमी परेशान है। सरकारी धान खरीद सही से नहीं हो रही है, इसके चलते किसानों को उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। गन्ने का बकाया भुगतान न होने से किसान परेशान है।
प्रदेश प्रवक्ता ने रेलवेगंज स्थिति पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बढ़ती बेरोजगारी और उपेक्षा से युवा कुंठित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में होने वाली जन आक्रोश रैली में हरदोई से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष रामू कश्यप ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव द्वारा आम जनता के लिए हितों को लेकर किए गए कार्यों को बताया। इससे पहले जन आक्रोश रैली की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें समीक्षा प्रभारी शेरजंग बहादुर, जिला उपध्यक्ष राजीव मिश्र, राहुल गुप्ता, सलीम खां, मोतीलाल, फूलचंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।