दधि रंग शोभायात्रा में जमकर उड़ा अबीर गुलाल
संवाद सूत्र शाहाबाद नगर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। शोभायात्रा में वासु वर्मा धीरू
शाहाबाद : नगर में रामनवमी के बाद सोमवार को दधि रंग शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई, जिसमें अबीर गुलाल उड़ाया गया और रंग भी खेला गया। सोमवार सुबह से ही भक्तगण बालाजी मंदिर सरदारगंज में एकत्र होने लगे। दोपहर में शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा चौक, घंटाघर, बड़ी बाजार, दिलेरगंज होते हुए गायत्री मंदिर पर जाकर समाप्त हो गई। इस दौरान भक्तिमय गीतों पर भक्त झूमे और अबीर गुलाल उड़ाया। रास्ते में कई स्थानों पर भक्तजनों द्वारा शोभायात्रा में रंग खेल रहे लोगों को जलपान भी कराया गया। सुरक्षा की ²ष्टि से जुलूस के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। शोभायात्रा में वासु वर्मा, धीरू अवस्थी, बसंत गुप्ता, दीपक गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, अनुदीप बाथम, संजय ओमर, ²ष्टि मिश्रा, अलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।