जन्मोत्सव पर प्रभु खाटू जी महाराज की निकाली शोभायात्रा
हरदोई : श्री श्याम ज्योति सेवा समिति की ओर से भगवान खाटू जी महाराज के जन्मोत्सव पर नगर में श
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 10:34 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 10:34 PM (IST)
हरदोई : श्री श्याम ज्योति सेवा समिति की ओर से भगवान खाटू जी महाराज के जन्मोत्सव पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर भगवान श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की झांकी सजाई गई।
रेलवेगंज में दुलीचंद चौराहा से निकली यात्रा में कीर्तन गाते हुए झंडा धारण किए पुरुष व महिलाएं जोश में चल रहे थे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। फूलों की बौछान की गई। इस मौके पर रामनिवासी अग्रवाल, गौरीशंकर, अनिल तिवारी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष असद हुसैन,फारुख राशिद, घनश्याम गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा अग्रवाल व समिति के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें