Move to Jagran APP

शहीद भगत सिंह मां भारती के थे सच्चे सपूत

विश्व हिदू परिषद के पदाधिकारियों ने विहिप नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में शहीद उद्यान में क्रांतीकारी भगत की 112वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया और वंदे मातरम के जयघोष के साथ राष्टरक्षा का संकल्प लिया। वहीं क्रांतीकारी सुखदेव राजगुरू की मूर्ति स्थापना की मांग जिला प्रशासन से की गई। नगर अध्यक्ष शिवसेवक गुप्त जैशिव ने कहा कि भगत सिंह मां भारती के सच्चे सपूत थे। उन्होंने किशोरावस्था में ही अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सशस्त्र क्रांती का बिगुल फूंका था। बहरी क्रूर अंग्रेजी सरकार को जगाने के लिए असेम्बली में बम फेंक कर वैचारिक क्रांती का आगाज किया था। इसके साथ ही इंकलाब जिदाबाद के नारे के साथ सोई हुई भारत की युवा शक्ति को देश पर मर मिटने जज्बा पैदा करने का अतुलनीय अछ्वुत कार्य किया था। इसके साथ ही उन्होंने हंसते-हंसते मां भारती के चरणों में अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 11:19 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:25 AM (IST)
शहीद भगत सिंह मां भारती के थे सच्चे सपूत
शहीद भगत सिंह मां भारती के थे सच्चे सपूत

हरदोई : विश्व हिदू परिषद के पदाधिकारियों ने विहिप नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में शहीद उद्यान में क्रांतीकारी भगत की 112वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया और वंदे मातरम के जयघोष के साथ राष्टरक्षा का संकल्प लिया। वहीं क्रांतीकारी सुखदेव, राजगुरू की मूर्ति स्थापना की मांग जिला प्रशासन से की गई। नगर अध्यक्ष शिवसेवक गुप्त जैशिव ने कहा कि भगत सिंह मां भारती के सच्चे सपूत थे। उन्होंने किशोरावस्था में ही अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सशस्त्र क्रांती का बिगुल फूंका था। बहरी क्रूर अंग्रेजी सरकार को जगाने के लिए असेम्बली में बम फेंक कर वैचारिक क्रांती का आगाज किया था। इसके साथ ही इंकलाब जिदाबाद के नारे के साथ सोई हुई भारत की युवा शक्ति को देश पर मर मिटने जज्बा पैदा करने का अतुलनीय अछ्वुत कार्य किया था। इसके साथ ही उन्होंने हंसते-हंसते मां भारती के चरणों में अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने कहा कि आज क्रांतीकारी भगत सिंह के बलिदान से ही हम सभी आजाद भारत में सांस ले रहे हैं जिसे राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता है। इस दौरान सभासद मुनि मिश्रा, अजय शर्मा, सुधीर गुप्ता, महेश प्रसाद, मनोज त्रिवेदी, बालेश्वर मिश्रा, वेदप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे। सुरसा विकास खंड के पचकोहरा स्थिति ब्राईट कैरियर पब्लिक स्कूल में देश के अमर शहीद क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह ने शहीद भगत सिंह व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्होनें बच्चों को भगत सिंह के त्याग और बलिदान के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर डा. महेंद्र प्रताप वर्मा, विद्याधर, किशोरी लाल व कुंजनलाल आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.