Move to Jagran APP

पेट्रोल, डीजल, बिजली के दामों में वृद्धि से जनता परेशान

ह्यड्डद्वड्डद्भ2ड्डस्त्रद्ब श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ह्यड्डद्वड्डद्भ2ड्डस्त्रद्ब श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ह्यड्डद्वड्डद्भ2ड्डस्त्रद्ब श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 10:07 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 10:07 PM (IST)
पेट्रोल, डीजल, बिजली के दामों में वृद्धि से जनता परेशान
पेट्रोल, डीजल, बिजली के दामों में वृद्धि से जनता परेशान

हरदोई : केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में मंगलवार को हरदोई सदर समेत समस्त तहसीलों में सपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके उपरांत राज्यपाल को संबोधित विभिन्न मांगों का नगर मजिस्ट्रेट व तहसीलों में एसडीएम को सौंपा।

loksabha election banner

एमएलसी व जिला प्रभारी डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि पेट्रोल, डीजल व बिजली के दामों में बेतहासा वृद्धि हुई है, जिससे महंगाई बढ़ी है। प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं पर बदले की भावना से पार्टी पदाधिकारियों, अल्पसंख्यकों व विशेष वर्ग का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।कलेक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि सबका विकास और सबका साथ का नारा देकर भाजपा ने लोगों को ठगा है। कार्यकर्ता एकजुट रहे और जनता को सपा की नीतियों से अवगत कराएं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली ने धरने में संबोधित किया। इस मौके पर अनिल सिंह बीरू, संतराम गुप्ता, रामज्ञान गुप्ता, संजय कश्यप, मुकुल सिंह आशा, रामचंद्र गुप्ता, प्रह्लाद मिश्रा, धर्मवीर सिंह यादव मौजूद रहे।

बिलग्राम : तहसील गेट पर धरना देते हुए सपाइयों ने रामपुर से सांसद मोहम्मद आजम खां व उनके पुत्र विधायक अब्दुल्ला आजम खां पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की भी मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, अधिवक्ता वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सियाराम यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख कप्तान सिंह यादव, अनिल यादव, अफसर अली, अजबू यादव मौजूद रहे।

संडीला : सपा नेताओं ने तहसील में विधानसभा अध्यक्ष आरपी यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। विधान परिषद सदस्य डॉ. राजपाल, अजीम हैदर, प्रियांशु सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली, हसन मक्की, जिला पंचायत सदस्य रजीउद्दीन, वसीम वारसी, अकील अंसारी, नायाब अली, रूपेश अंजाना, गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

शाहाबाद : विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने सपा नेता सरताज खां और मुजीब के नेतृत्व में तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन किया। छात्र नेता शाहिद चांद मियां, विनय कनौजिया, हसन अख्तर खां, सुलेमान खान, शकील खान, राशिद खां, राधेश्याम कश्यप, संतोष यादव, हनीफ कुरैशी मौजूद रहे।

सवायजपुर : तहसील के पास कटरा बिल्हौर हाईवे के किनारे पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव पम्मू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। पूर्व चेयरमैन रिजवान खान, श्रीकांत अग्निहोत्री, अवनीकांत बाजपेई, राम प्रताप यादव, अमित सिंह, रजनीश पाल, सुरेश कश्यप, रघुवीर यादव, विजय बाबू बाजपेई, विजय कुशवाहा, राजेश सिंह, सुखदेव यादव, विनय सिंह, पुनीत मिश्रा, उमेश यादव, चंदन शुक्ला, नवजीत यादव मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.