Move to Jagran APP

मोहताज खाना की हालत जर्जर, गंदगी का भी लगता अंबार

शिक्षण संस्थगंदगी व्याप्त है जो लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 11:12 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 11:12 PM (IST)
मोहताज खाना की हालत जर्जर, गंदगी का भी लगता अंबार
मोहताज खाना की हालत जर्जर, गंदगी का भी लगता अंबार

हरदोई : शिक्षण संस्थाओं से घिरा बैटगंज दक्षिणी (वार्ड-17) का हाल बेहाल है। यहां बना मोहताज खाना जर्जर हालत में है। दीवारें टूट रही है। गरीबों को बरसात के दिनों में मोहताज खाना गिरने का डर सता रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो जिला प्रशासन सब कुछ जानकर भी अनजान बनता है। उधर मुहल्ले की साफ-सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई हैं। सफाईकर्मियों की लापरवाही के चलते मुहल्ले में जगह-जगह गंदगी व्याप्त है, जो लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।

loksabha election banner

आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मुहल्ले में जलनिकासी की व्यवस्था बेहद खराब है। नाला पर अतिक्रमण मुसीबत बढ़ा रहा है। इससे नाला जगह-जगह चोक है, जिससे बरसात के दिनों में गलियों में पानी भरता है और आवागमन प्रभावित होता है। गंदा पानी लोगों के घरों में भरता है। संजय अवस्थी का कहना है कि कूड़ादान लगाए गए थे, जिन्हे कुछ अराजकतत्वों ने उखाड़कर फेंक दिया है। सभी कूड़ेदान गायब हो गए हैं और लोगों को कूड़ा डालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित कूड़ा न उठने से समस्या हो रही है। कृपाशंकर शुक्ला बताते हैं कि गलियों में तार झूल रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। पूर्व सभासद सुशील देवल ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था शुरू की गई है, जो सराहनीय है। इससे मुहल्लेवासियों को काफी फायदा हो रहा है। सबसे पुरानी होलिका दहन ने वार्ड को दी पहचान : हृरणाकश्यप की राजधानी रही हरदोई को कभी हरिद्रोही के नाम से जाना जाता था। यहीं से होलिका दहन की शुरुआत मानी जाती है। हरदोई का बैटगंज दक्षिणी को इसी से पहचान भी मिली है। बताया जाता है कि सदियों पुरानी होली यहीं लगती है। शहर के तमाम लोग होलिका दहन में शामिल होते है। महाराज सिंह पार्क की दशा दयनीय : सफाईकर्मियों की लापरवाही के चलते मुहल्ले का एकलौता महाराज सिंह पार्क अपनी बदहाली के आंसू बहा रहा है। गंदगी के चलते पार्क में घूमने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने पार्क की साफ-सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करने की मांग की है। सभासद बोले ..

सभासद मनोज कुमार त्रिवेदी ने कहा कि वार्ड में दो प्राइमरी व दो जूनियर विद्यालय है। इसके अलावा आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज, आर्य कन्या डिग्री कालेज, मदरसा, जामा मस्जिद और पुरानी सब्जी मंडी है। वार्ड में बैटगंज, सदरबाजार, हरदेवगंज, बैटगंज उत्तरी का आंशिक भाग आता है। सफाईकर्मियों की कमी है, जिससे कुछ समस्या आ रही है। उनके स्तर से साफ-सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वार्ड की आबादी 6,500 है और यहां कुल वोटर चार हजार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.