धू-धू कर आग लगते ही रावण व मेघनाथ के पुतले जल उठे
पाली : आखिर वह घड़ी आ ही गई जिसका सभी को इंतजार था। शुक्रवार को ऐतिहासिक पाली राम
पाली : आखिर वह घड़ी आ ही गई जिसका सभी को इंतजार था। शुक्रवार को ऐतिहासिक पाली रामलीला में रावण दहन किया गया। रामलीला मैदान पर राम-लक्ष्मण का रावण-मेघनाथ का भयंकर युद्ध व वध की लीला का जीवंत लीला का प्रस्तुतीकरण किया गया। रावण के मरते ही श्रीराम की जय-जयकार होने लगी। मैदान पर बने रावण मेघनाद के पुतलों में आग लगते ही पटाखों की आवाज के साथ जलने लगे। मेला कमेटी के मंत्री व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलाकांत बाजपेई द्वारा बेनीगंज मुहल्ला स्थित मैदान पर राम का राज्याभिषेक किया गया और जीवंत लीला प्रस्तुत करने वाले कलाकारों के साथ कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया। राम के राज्याभिषेक के साथ नगर में चल रहा रामलीला का समापन हो गया। इस दौरान रामू अग्निहोत्री, नंद किशोर शुक्ल, राम बाबू, राकेश दीक्षित आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
लीला में सातवें दिन रावण वध का किया गया अभिनय
कोथावां :बेनीगंज नगर में चल रही रामलीला के सातवें दिन की शाम को कुंभकरण वध के
साथ रावण वध की सुंदर लीला का अभिनय किया। दर्शकों ने लीला का आनंद उठाया। शाम की लीला में भगवान राम भरत से मिलन हुआ। अयोध्या पहुंच कर माता से मिलेऔर प्रभु राम भाव विभोर हो गए। वर्षों पुरानी इस रामलीला को नए कलेवर में दिखाने के लिए रामलीला समिति के अध्यक्ष लवकुमार मिश्र व सदस्यों
ने अच्छी पहल की। इस दौरान नगर में जय श्रीराम के जोरदार नारे लगते रहे। इस दौरान मृदुल कुमार द्विवेदी, दिलीप गुप्ता, शैलेंद्र नाथ तिवारी, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, संजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।