Move to Jagran APP

राजा नरपति की कर्मभूमि को संरक्षित किया जाए

हरदोई : माधौगंज में अमर सेनानी राजा नरपति ¨सह के विजय दिवस पर लोगों ने प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वि

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Apr 2018 09:48 PM (IST)Updated: Sun, 15 Apr 2018 09:48 PM (IST)
राजा नरपति की कर्मभूमि को संरक्षित किया जाए
राजा नरपति की कर्मभूमि को संरक्षित किया जाए

हरदोई : माधौगंज में अमर सेनानी राजा नरपति ¨सह के विजय दिवस पर लोगों ने प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि की। वक्ताओं ने उनके पराक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त किए। जिलाधिकारी ने संस्थान के पदाधिकारियों के साथ झील व दुर्ग का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय विधायक ने शौर्य स्थल व किले के विकास कराने का आश्वासन दिया। अतिथियों का स्वागत भारत स्काउट गाइड के बच्चों व स्वप्न सेवा संस्थान के सदस्यों ने किया।

loksabha election banner

विकास खंड की ग्राम पंचायत रूइया में स्थित प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर सेनानी राजा नरपति ¨सह के विजय दिवस पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर ¨सह ने नरपति ¨सह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि राजा नरपति ¨सह की कर्मभूमि को संरक्षित किया जाए। क्षेत्र के लोगों का सौभाग्य है कि इनके बीच एक परम प्रतापी शूरवीर की कर्मस्थली है जो देश प्रेम की भावना के लिए प्रेरित करती है। श्री ¨सह ने आश्वासन देते हुए कहा कि अगले 15 अप्रैल को विजय दिवस तक यहां का भरपूर विकास होकर कायाकल्प हो जाएगा। बाउंड्री बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा, जिससे भूमि पर अतिक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके। विधायक आशीष कुमार ¨सह ने कहा कि यह दुर्ग राजा नरपति ¨सह की वीर गाथा व उनके पराक्रम की निशानी है। इसके विकास के लिए वह हर संभव मदद करेंगे, जिससे इसका विकास हो सके। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद दुर्ग के तीन ओर झील का निरीक्षण किया। उन्होंने खंडहर में तब्दील हो चुके किले का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में आने के बाद पहली बार इस वीर तपोभूमि पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। शौर्य स्थल व दुर्ग सहित स्मारक का विकास कराने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर एक प्रोजेक्ट 80 लाख का तैयार किया गया है। जिसे भारत सरकार को भेजा जाएगा। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप ¨सह रानू ने प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को अभय शंकर गौड, डा. हरिमेश ¨सह चौहान, केपी ¨सह भदौरिया, शिवशरण ¨सह, बाल शास्त्री, आरती मिश्रा, हरवंश, सुरेंद्र दुबे, फखरूल इस्लाम फक्कन आदि लोगों ने भी विचार व्यक्त किए। जिलाधिकारी को संस्थान के अध्यक्ष राहुल सिह रैकवाड़ व धर्मेन्द्र सिह सोमवंशी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर ¨सह को धर्मेंद्र ¨सह ने तलवार भेंट की। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार ¨सह ने किया। इस मौके पर डीसी मनरेगा एसके भगत, बीडीओ भूषण ¨सह, अभय शंकर शुक्ला, रवि वर्मा, नवल माहेश्वरी व गौरव ¨सह आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता कर रहे धर्मेंद्र सिह सोमवंशी ने आभार व्यक्त किया। नगर पंचायत ंईओ मुकेश कुमार निगम ने नगर सभी प्रमुख मार्गों पर चूना डलवाकर सफाई कराई। फूलमती मां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के स्काउट-गाइड के बच्चों ने स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.