Move to Jagran APP

बारिश से बढ़ाई मुसीबत, शहर से देहात तक जलभराव

जिले में गुरुवार देर शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार दोपहर तक जारी रही। मौसम वेधशाला के अनुसार 56 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई। बारिश ने शहर से लेकर गांवों तक को पानी-पानी कर दिया। सरकारी कार्यालय परिसर व विद्यालयों में पानी भर गया। बारिश के साथ चली हवाओं से धान की फसल गिर गई। पानी जहां फसल के लिए फायदेमंद बताया गया है। वहीं पटलने से धान के उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 44 मिमी बारिश हुई जबकि इसके बाद दोपहर तक 12 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई। जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दोपहर बाद बारिश तो थमीं लेकिन बादल छाये रहे। बारिश से शहर की गलियों के साथ ही प्रोबेशन कार्यलय विकास भवन परिसर जूनियर हाईस्कूल हरदेवगंज आदि स्थानों पर जलभराव हुआ। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 10:53 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 10:53 PM (IST)
बारिश से बढ़ाई मुसीबत, शहर से देहात तक जलभराव
बारिश से बढ़ाई मुसीबत, शहर से देहात तक जलभराव

हरदोई : जिले में गुरुवार देर शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार दोपहर तक जारी रही। मौसम वेधशाला के अनुसार 56 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई। बारिश ने शहर से लेकर गांवों तक को पानी-पानी कर दिया। सरकारी कार्यालय परिसर व विद्यालयों में पानी भर गया। बारिश के साथ चली हवाओं से धान की फसल गिर गई। पानी जहां फसल के लिए फायदेमंद बताया गया है। वहीं पलटने से धान के उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

loksabha election banner

गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 44 मिमी बारिश हुई जबकि इसके बाद दोपहर तक 12 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई। जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दोपहर बाद बारिश तो थमीं, लेकिन बादल छाये रहे। बारिश से शहर की गलियों के साथ ही प्रोबेशन कार्यलय, विकास भवन परिसर, जूनियर हाईस्कूल हरदेवगंज आदि स्थानों पर जलभराव हुआ। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विद्यार्थियों और कर्मचारियों को पानी से होकर जाना पड़ा।

बेंहदर : क्षेत्र में तेज हवा और बारिश से धान की फसल प्रभावित हुई। बरसात से सैकड़ों बीघा धान की फसल पलट गई। इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ। क्षेत्र के किसान दिनेश तिवारी, आशुतोष, जीत बहादुर, नीरज सहित कई फसलों को नुकसान हुआ।

मल्लावां : क्षेत्र में हो रही बारिश से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। जगह-जगह जल भराव हो गया। बारिश से फसलों का नुकसान हुआ।

हरपालपुर : बारिश से के साथ हवा के चलने से बाजरा, मक्का और ज्वार की खेती को चौपट हो गई है। उड़द की फसल भी बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं। बारिश से जगह-जगह गलियों में जलभराव होने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित है।बारिश से कच्चे आवासों में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

संडीला : तेज हवाओं के साथ बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया है। इससे उड़द की फसल को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। इसके साथ ही मूंग, तिल्ली और अन्य फसलों का भी नुकसान हुआ है। तिल्ली की फसल पूरी तरह से जमींदोज हो गई। बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण गेंदा, गुलाब और ग्लैडिओलस के पौधे गलने लगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.