Move to Jagran APP

पुरानी पेंशन बहाली के लेकर मंडलीय सम्मेलन की बनाई रणनीति

श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 10:53 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 06:04 AM (IST)
पुरानी पेंशन बहाली के लेकर मंडलीय सम्मेलन की बनाई रणनीति
पुरानी पेंशन बहाली के लेकर मंडलीय सम्मेलन की बनाई रणनीति

हरदोई : अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक आरआर इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. जैनुल खान ने की।बैठक के मुख्य अतिथि लखनऊ मंडल के अध्यक्ष डॉ. आशीष वर्मा रहे। बैठक में 30 जनवरी को लखनऊ में होने वाले मंडलीय सम्मेलन की रणनीति बनाई गई। लखनऊ मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई, बुढ़ापे के सम्मान की लड़ाई है। यह सम्मान पाने के लिए हम सभी कर्मचारियों को एकजुटता के साथ आगे आना होगा। सरकार हम शिक्षक-कर्मचारियों की अनदेखी नहीं कर सकती है। जिलाध्यक्ष डॉ. जैनुल खान ने कहा कि एनपीएस में किसी भी कर्मचारी का हित नहीं। इससे से सेवानिवृत्त कर्मचारी को 700 से 800 रुपये पेंशन के रूप में मिलते हैं। जबकि उसका आखिरी वेतन 70 हजार से 80 हजार रुपये तक होता है। यह किसी भी मायने में कर्मचारियों के और सरकार के लिए मायने नहीं है। पुरानी पेंशन बहाली से कर्मचारियों का लाभ तो होगा साथ ही सरकार का भी करोड़ों का राजस्व बढ़ेगा। मंडलीय सम्मेलन प्रभारी लोकेंद्र सचान ने सभी पेंशन विहीन कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में 30 जनवरी को लखनऊ पहुंचने को कहा। जिला संयोजिका कुसुमलता वर्मा ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका व हिस्सेदारी बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए महिला कर्मचारियों को एकजुट होकर इस आंदोलन में आगे आना चाहिए। बबिता सिंह ने सम्मेलन में महिलाओं के सात प्रतिशत भागेदारी की बात कही। इस मौके पर सायुज्य मिश्रा, सतीश चंद्र प्रजापति, ओमप्रकाश कनौजिया, राजीव कुमार, अरविद कुमार, सर्वेश राजवंशी, नरेंद्र कुमार, बबिता सिंह, डिपल वर्मा, शिखा बघेल, शमा बनो, श्रिया पांडेय, विनीत मिश्रा, नीरज मिश्रा, सत्येंद्र दिवाकर, अजय विष्ट, आनंद प्रताप, अनुराग सिंह, अरुण पाल, विनय वर्मा आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.