Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

जागरण संवाददाता, हरदोई : कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नुमाइश चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पुलिस पर अवैध शराब के कारोबार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और सहारनपुर में हुई घटना की ¨नदा की। इससे पहले पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 10:55 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 10:55 PM (IST)
कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला
कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

हरदोई : कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नुमाइश चौराहे पर पुतला फूंका और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पुलिस पर अवैध शराब के कारोबार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और सहारनपुर में हुई घटना की ¨नदा की। इससे पहले पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष राजीव ¨सह लोध ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई। दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। पुलिस केवल धन उगाही का काम कर रही है। उन्होंने सहारनपुर में अवैध शराब पीने से लोगों की हुई मौत पर शोक जताया है। महिला अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। मीडिया प्रभारी भुट्टो मियां ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए प्रदेश का माहौल खराब कर रही है। इस मौके पर अमलेंद्र त्रिपाठी, विनीत, अमीर अहमद, वृंदावन बिहारी श्रीवास्तव, पवन गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव, शिव कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.