ग्रामीणों ने बरातघर में बंद किए गए जानवर
हरदोई : नगर पंचायत बेनीगंज में रविवार को पशु आश्रय स्थल का उद्घाटन अधिशासी अधिकारी
हरदोई : नगर पंचायत बेनीगंज में रविवार को पशु आश्रय स्थल का उद्घाटन अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव व नगर पंचायत अध्यक्ष पति राकेश वैश्य ने किया। पशु आश्रय स्थल खुलने की खबर लगते ही स्थानीय ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में बेसहारा पशु लेकर पहुंच गए, जिससे नगर पंचायत कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।
मल्लावां नगर पालिका के ईओ मुकेश निगम ने पुराने थाने व कांजी हाउस को अस्थाई पशु आश्रय स्थल के लिए चयन किया। बिलग्राम नगर पालिका की ओर से अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल शुरू हो गया है। बेसहारा घूम रहे लगभग तीन दर्जन गोवंश को इसमें रखा गया है। यह आश्रय स्थल शनिवार को खोला गया था। शनिवार शाम से लेकर देर रात तक पालिका कर्मी बेसहारा घूम रहे गोवंश को पकड़ते रहे।
चौपाल में ग्रामीणों को दी नसीहत :
बेहटा गोकुल में पुलिस ने ग्राम सुरजीपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को अपने-अपने जानवरों को बांधकर रखने की नसीहत दी है।