भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पु¨लदा : नितिन अग्रवाल
हरदोई : सपा नेता सदर विधायक पूर्व मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र झूठ क
हरदोई : सपा नेता सदर विधायक पूर्व मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पु¨लदा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा की केंद्र सरकार को सबक सिखाएगी। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी निशाना सादा।
रविवार को बैटगंज स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में सपा सरकार की जनहित की योजनाओं को बंद करने का काम किया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिस सरकार में पुलिस वाले ही सुरक्षित न हो तो जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है। उन्होंने अलीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के मामले का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान बेहाल है और आत्महत्या करने को मजबूर हैं। आलू किसानों का हाल बेहद खराब रहा। कीमत न मिलने पर आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज में आलू छोड़ना पड़ा। यहीं हाल गन्ना किसानों का भी है, उन्हें चीनी मिल मालिक गन्ने का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर बिचौलियों के हाथों सरकारी धान खरीद करने का आरोप लगाया। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कीमतें 150 गुना बढ़ा दी है, इससे किसान परेशान है। केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने का वादा करती है, लेकिन सदन में किसानों की आय को दोगुनी करन का प्लान तक नहीं बता पाती। उन्होंने कहा कि कासगंज ¨हसा सरकार की सोची समझी साजिश है। पत्रकार वार्ता में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।
बीडीसी को बंधक बनाने का आरोप: पूर्व मंत्री व सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि 21 फरवरी को बावन ब्लाक प्रमुखी के अविश्वास प्रस्ताव पर वो¨टग होनी है, लेकिन भाजपा के लोगों ने बीडीसी को बंधक बना रखा है और इस चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश में लगे हैं। भाजपा के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और शासन को इस मामले में अवगत करा दिया है।