Move to Jagran APP

प्रकाश पर्व पर सबद कीर्तन के बाद लंगर छका

श्चह्मड्डद्मड्डह्यद्ध श्चड्डह्म1 श्चह्मड्डद्मड्डह्यद्ध श्चड्डह्म1 श्चह्मड्डद्मड्डह्यद्ध श्चड्डह्म1 श्चह्मड्डद्मड्डह्यद्ध श्चड्डह्म1 श्चह्मड्डद्मड्डह्यद्ध श्चड्डह्म1 श्चह्मड्डद्मड्डह्यद्ध श्चड्डह्म1 श्चह्मड्डद्मड्डह्यद्ध श्चड्डह्म1 श्चह्मड्डद्मड्डह्यद्ध श्चड्डह्म1 श्चह्मड्डद्मड्डह्यद्ध श्चड्डह्म1 श्चह्मड्डद्मड्डह्यद्ध श्चड्डह्म1 श्चह्मड्डद्मड्डह्यद्ध श्चड्डह्म1 श्चह्मड्डद्मड्डह्यद्ध श्चड्डह्म1 श्चह्मड्डद्मड्डह्यद्ध श्चड्डह्म1 श्चह्मड्डद्मड्डह्यद्ध श्चड्डह्म1 श्चह्मड्डद्मड्डह्यद्ध श्चड्डह्म1

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jan 2020 10:41 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 10:41 PM (IST)
प्रकाश पर्व पर सबद कीर्तन के बाद लंगर छका
प्रकाश पर्व पर सबद कीर्तन के बाद लंगर छका

हरदोई : श्री गुरुगोविद सिंह महाराज के 353 वां प्रकाश पर्व पर सबद कीर्तन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल हुए। इसके बाद सभी ने लंगर छका। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में पूरे दिन कार्यक्रम होते रहे।

loksabha election banner

नई बस्ती में स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु गोविद सिंह के प्रकाशोत्सव पर सुबह से ही श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। गुरुद्वारा में दरबार सजाया गया। जिसमें शबद कीर्तन हुए। मुख्य ग्रंथी भाई कुलवंत सिंह रागी के जत्थे ने कार्यक्रम की शुरूआत आसा दी वार के कीर्तन से किया। इसके अलावा मितर प्यारे नू हाल मुरीदा दा कहना, तुझ बविन रोग रजांइया दो, ओढ़न नाग निवासा दे रहना का गायन सुन सभी भाव विभोर हो गए। जत्था भाई वीर सिंह ने देह शिवा वर मौहे ऐयो, शुभ कमरन से कबंहू न टरो, न टरू अरू स्यो जब जाय लरौ, निश्चय कर अपनी जीज करू और तहि प्रकाश हमारो भयो, पटना शहर बिखै भव लेहो, सुरा सो पहचानियो जो लेरे दीन के हैत, पुरजा- पुरजा कट मरे, कबहु न छाडे खेत पर दर्शक मंत्र मुग्ध हुए। सबद कीर्तन के बाद आयोजित लंगर पर सभी वर्ग के लोग शामिल हुए और लंगर छका। गुरुद्वारा में उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अचल अग्रवाल सहित गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सभी पदाधिकारी व अनुयायी मौजूद रहे।

बावन : क्षेत्र केऐजा फार्म स्थित गुरुद्वारे में गुरु गोविद सिंह की जयंती पर गुरुद्वारे में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही गुरु ग्रंथि द्वारा शब्द कीर्तन भी हुए अखंड पाठ के समापन के बाद गुरुद्वारा परिसर में एक विशाल लंगर का आयोजन किया गया। लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सरदार नायब सिंह,सरदार पाल सिंह, भाग सिंह, ग्राम प्रधान गुरलाल सिंह, राजस्व निरीक्षक महेश सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल, नवनीत शुक्ला, राज किशोर मिश्रा, लोनार कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार राय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.