रातभर अंधेरे में रही तीन हजार की आबादी
श्चश्र2द्गह्म ष्ह्वह्ल स्त्रह्वद्ग ह्लश्र द्यश्रष्ड्डद्य द्घड्डह्वद्यह्ल श्चश्र2द्गह्म ष्ह्वह्ल स्त्रह्वद्ग ह्लश्र द्यश्रष्ड्डद्य द्घड्डह्वद्यह्ल
हरदोई : गर्मी शुरू होते ही शहर में लोकल फाल्टों की बाढ़ आ जाती है। लोकल फाल्ट के कारण शहर के मुहल्ला अशराफ टोला के तीन हजार निवासी पूरी रात अंधेरे में रहे।
शहर में बिजली आपूर्ति के लिए एक दर्जन विद्युत उपकेंद्र हैं। इन उपकेंद्रों का प्रति वर्ष गर्मी से पूर्व मेंटीनेंस किया जाता है। जिस पर लाखों रुपये व्यय किए जाते हैं। साथ ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि भी की जाती है। ताकि गर्मी के मौसम में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति हो सके। मगर तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली विभाग की हकीकत सामने आ जाती है। शहर का तापमान बढ़ने के साथ ही शहर में लोकल फाल्ट की बाढ़ आ गई है। शुक्रवार को सिटी विद्युत उपकेंद्र के जुड़े सिनेमा रोड फीडर से जुड़े क्षेत्र में दोपहर से बिजली की आंख मिचौनी शुरू हुई। पहले पूरा फीडर बंद रहा। इसके बाद अशराफ टोला में रखा ट्रांसफार्मर जल गया। चार बजे से जला ट्रांसफार्मर पर आठ बजे बदला जा सका। इसके एक घंटा बाद फिर ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद उसको ठीक करने की कवायद बिजली कर्मी करते रहे। रात तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। उसके बाद बारिश के कारण फिर बिजली गायब हो गई। क्षेत्र के लोगों पूरी रात बिजली न आने से गर्मी से बेहाल रहे। इसके साथ कोयल बाग कालोनी उपकेंद्र से जुड़े अस्पताल रोड और कचेहरी फीडर की बिजली शनिवार को कई घंटे तक बाधित रही। जिससे लोग परेशान रहे। इस संबंध में एसडीओ एके सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी थी। उसे ठीक कराया दिया गया।