Move to Jagran APP

लोकल फाल्ट ने छीना शहरवासियों का चैन

कागजों में चौबीस घंटे आपूर्ति फिर भी दो से तीन घंटे की होती कटौती - शहर में लोकल फाल्ट के कारण हर आधा घंटे के बाद गुल हो जाती बिजली

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 11:11 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 11:11 PM (IST)
लोकल फाल्ट ने छीना शहरवासियों का चैन
लोकल फाल्ट ने छीना शहरवासियों का चैन

हरदोई : शहर में भले की चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कागजों में चल रहा हो, मगर लोकल फाल्ट के कारण लोगों को नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है। कभी दिन में तो कभी रात में लोकल फाल्ट के नाम पर बिजली गुल हो जाती है। इससे शहरवासी परेशान हैं।

loksabha election banner

शहर में 75 हजार बिजली उपभोक्ता है। विभाग की ओर से शहरी उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है। विभागीय आंकड़ों में सभी फीडरों की आपूर्ति 23 घंटा 40 से पचास मिनट की जा रही है। मगर शहर में बिजली आपूर्ति पर लोकल फाल्ट हावी है। शहर के सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र लक्ष्मीपुरवा, कृष्ण नगरिया और राधा नगर में हर एक घंटे के बाद बिजली लोकल फाल्ट के कारण गायब हो जाती है। इससे लोग जहां दिन में गर्मी में बेहाल रहते है, वहीं रात में नींद में खलल पड़ती है। इसी प्रकार गुरगुज्जा उपकेंद्र जुड़े कन्हईपुरवा, मोमीनाबाद, सरायथोक पूर्वी में रात में दो से तीन घंटे बिजली गुल हो जाती है। सांडी रोड के वैटगंज क्षेत्र का फीडर तो आए दिन लोकल फाल्ट के नाम पर बंद रहता है। उपकेंद्र से मढि़या में तो लाइनमैन जब मर्जी होता है, जंफर खोल देता है। इससे लोगों को आपूर्ति नहीं मिल पाती है। विद्युत उपकेंद्र चरौली से जुड़े क्षेत्र में पिहानी चुंगी पर एक फेस अक्सर गायब रहता है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही है। सिटी विद्युत उपकेंद्र के सिनेमा रोड फीडर पर अधिक लोक होने के कारण यहां पर आए दिन जंफर जलने और ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या रहती है। इससे क्षेत्र के लोगों को आपूर्ति नहीं मिल पाती है। अधिशासी अभियंता द्वितीय ओपी पाल ने बताया कि लोकल फाल्ट के कारण समस्या आती है। उनको जल्द से जल्द दूर करा दिया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.