Move to Jagran APP

तीन साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म, पुलिस की गोली से घायल हुआ आरोपित

हरदोई में भतीजी के साथ ताऊ ने किया दुष्कर्म भागने के प्रयास में पुलिस ने आरोपित पर चलाई गोली सीएचसी में चल रहा है इलाज।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 01:44 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 01:44 PM (IST)
तीन साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म,  पुलिस की गोली से घायल हुआ आरोपित
तीन साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म, पुलिस की गोली से घायल हुआ आरोपित

हरदोई, जेएनएन। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। ताऊ ने अपनी तीन साल की सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं वो पुलिस को चकमा देकर भागने के प्रयास में था। तभी टीम ने उस पर गोली चलाई जिसमें वो घायल हो गया। 

loksabha election banner

यह है मामला 

सांडी थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित ताऊ पुलिस को गोली से घायल हो गया। मंगलवार की देर शाम आऱोपित ईश्वरपाल ने अपनी सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। वहीं आरोपित की गिरफ्तारी को एसपी ने टीम लगाई थीं और रात में उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया। पुलिस के अनुसार रात में उसने शरीर में दर्द और तबियत खराब होने की बात कही, जिस पर दो सिपाहियों के साथ उसे सांडी थाने से सीएचसी भेजा गया। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर ने बताया कि सिपाहियों को धक्का देकर उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, लेकिन वह भागता रहा, जिस पर पुलिस टीम ने उसके पैर में गोली मार दी। जिससे वह गिर पड़ा, उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से देर रात ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। लखनऊ में उसका उपचार चल रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.