हर समाज आगे आया, खूब हो रहा पौधरोपण
फाइल 16 व 17 की संशोधित खबर एक सचित्र वृक्षाभूषण को हर समाज आए आया खूब हो रहा पौधरोपण 12एचआरडी0 1213141516171
हरदोई : जिले में जागरण परिवार की ओर से चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान में प्रतिदिन नए-नए लोग शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को भी जिले में शहर सहित विभिन्न स्थानों पर भारी संख्या में पौधरोपण किया गया। इसमें अधिकारियों, समाज सेवियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
हरदोई : शहर में वाणिज्य कर कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। डिप्टी कमिशन वाणिज्य कर वीर सिंह ने आम का पौधा लगाया। उन्होंने पौध रोपण के साथ साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। वाणिज्य कर अधिकारी मो. सलीम, प्रशासनिक अधिकारी सर्वेश राठौर, लेखाकार अत्युत्तम सिंह, प्रधान सहायक अरविद कुमार मिश्र, आशु लिपिक सुरेश कुमार आदि ने एक -एक पौधे को रोपित किया और उसकी देख भाल की जिम्मेदारी ली।
बघौली : रामप्यारी इंटर कॉलेज तेरवा बघौली में प्रबंधक सरवन वर्मा और थाना प्रभारी फूलचंद सरोज ने पौध रोपण किया। इसके साथ ही विद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ ने भी आम, तुलसी, गेंदा,जामुन, गुलाब के पौधे लगाए।
शाहाबाद : शिव सत्संग मण्डल के संरक्षक सन्त श्रीपाल और ब्लाक प्रमुख पति वनीत गुप्ता की अगुवाई में हुसैनापुर धौकल आश्रम पर शुक्रवार को पौधारोपण किया गया। जहां पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमाकांत अवस्थी,संयोजक अम्बरीष कुमार,सक्सेना व्यवस्थापक यमुना प्रसाद, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
बावन : कस्बा बावन के नारायण बालिका महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय सांत्वना शुक्ला ,खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रप्रताप सिंह, विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डा. के के पांडे, डा. राम अवतार सिंह, राधेश्याम तिवारी, दिनेश पाल, दिनेश मिश्रा, राजीव कुमार चौहान ने पौधरोपण किया। प्राथमिक विद्यालय महामदापुर में प्रधानाध्यापक वंदना तिवारी, संजू राठौर ने पौध रोपण किया।
कोथावां : बीआरसी कोथावां पर बीईओ विनय मिश्रा ,अध्यापक अन्तर्यामी बाजपेयी ,प्रभाशंकर ,विनोद कुमार सिंह, महेंद्र कुमार सिंह व प्राथमिक विद्यालय अलीगढ़ में प्रधानाध्यापिका शमीम आरा, योगिता सिंह ,नीरज कुमार, खगेश्वर राजपूत, गुलशाद खान आदि शिक्षक और शिक्षिकाएं ने पौधरोपण किया।
टोडरपुर में पौधों की बरात निकालकर चीनी मिल ने कराया पौधरोपण
12 एचआरडी 19,20 और 21
डीएससीएल लोनी चीनी मिल शामिल होकर शुक्रवार को धूमधाम से पौधरोपण कराया। टोडरपुर विकास खंड मुख्यालय पर पौधों की बरात निकाली गई और फिर छात्राओं, मिल अधिकारियों, चिकित्सकों, ब्लाक प्रमुख आदि की मौजूदगी में 101 पौधे रोपित किए गए। पौधरोपण अभियान में जीजीआईसी टोडरपुर की छात्राओं की ओर से पौधों की बारात निकाली गई। जिसमें सहायक केन मैनेजर महेश शुक्ला, प्रधानाचार्य वंदना बड़वाल, साताक्षी मिश्रा, प्रधान राघवेंद्र सिंह, महेंद्र पाल, अजय सिंह छात्राओं के साथ शामिल हुए। टोडरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बरात का एसीएम रविद्र पाल सिंह, चक्र पाल सिंह, सिद्धू सिंह, बाबूराम, रामनाथ, डा. विपिन बहादुर, आदित्य वर्मा, संतोष तिवारी, कृष्ण हरी त्रिवेदी ने पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर स्वागत किया। जिसके बाद लोनी शुगर मिल के जीएम पंकज सिंह, टोडरपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम बाबू त्रिवेदी, गन्ना विभाग अध्यक्ष विवेक तिवारी ,एजीएम के. सिद्दीकी ,सीएसआर अंकित कुमार व सीएससी अधीक्षक ने गुड़हल जामुन के 100 पौधे रोपे और उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगवाए।