यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चढ़ रहा बुखार दो और मरीजों की मौत
श्चड्डह्लद्बद्गठ्ठह्ल ह्यह्वद्घद्घद्गह्मद्बठ्ठद्द 2द्बह्लद्ध द्घद्ग1द्गह्म श्चड्डह्लद्बद्गठ्ठह्ल ह्यह्वद्घद्घद्गह्मद्बठ्ठद्द 2द्बह्लद्ध द्घद्ग1द्गह्म श्चड्डह्लद्बद्गठ्ठह्ल ह्यह्वद्घद्घद्गह्मद्बठ्ठद्द 2द्बह्लद्ध द्घद्ग1द्गह्म श्चड्डह्लद्बद्गठ्ठह्ल ह्यह्वद्घद्घद्गह्मद्बठ्ठद्द 2द्बह्लद्ध द्घद्ग1द्गह्म

हरदोई : बदलते मौसम के चलते बुखार तेजी से बढ़ रहा है। दो दिनों में दो मरीजों की मौत हुई। अब तक एक सप्ताह में छह लोग बुखार से दम तोड़ चुके हैं। इसके साथ ही 24 घंटे में 36 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। लगातार बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और मरीज दम तोड़ रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य महकमा अभी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर निवासी रामनिवास (30) पुत्र श्रीराम को बुखार आ रहा था। परिवारजन गांव में ही इलाज करा रहे थे। शुक्रवार को भाई रामगोपाल ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर शनिवार को उनकी मौत हो गई। वहीं देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अटवा असिगांव निवासी रामकली (40) पत्नी मकरंद को बुखार आने पर पुत्र छोटेलाल ने जिला अस्पताल में शनिवार को भर्ती कराया। जहां पर रविवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुत्र ने बताया कि मां को कई दिनों से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। 24 घंटे में 36 मरीजों को बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती किया गया है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
