Move to Jagran APP

33681 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 28.11 लाख मतदाता

हरदोई पंचायत के पदों और स्थानों पर किस्मत आजमा रहे 33 हजार 681 प्रत्याशियों का भाग्य गुरु

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 11:17 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 11:17 PM (IST)
33681 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 28.11 लाख मतदाता
33681 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 28.11 लाख मतदाता

हरदोई : पंचायत के पदों और स्थानों पर किस्मत आजमा रहे 33 हजार 681 प्रत्याशियों का भाग्य गुरुवार को 28 लाख 11 हजार 208 मतदाता तय करेंगे।

prime article banner

जिले के 19 विकास खंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के लिए 1836 मतदान केंद्रों पर 4726 मतदेय केंद्र बनाए गए हैं। सुबह सात बजे से शुरु होने वाले मतदान के दौरान एक मतदाता को चार-चार मतपत्र मिलेंगे।

पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए 1306 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। 1306 ग्राम पंचायतों में ही 1836 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इन्हीं मतदान केंद्रों पर सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत पद और स्थान के लिए मतदान होगा। 1306 प्रधान पद के लिए आठ हजार 986 प्रत्याशी, 16732 सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए 15 हजार 876 प्रत्याशी और 1808 सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के लिए सात हजार 892 प्रत्याशी और 71 सदस्य जिला पंचायत पद के लिए 923 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। ब्लाकवार प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के प्रत्याशी और मतदाताओं की संख्या पर एक नजर ब्लाक : प्रधान : सदस्य ग्राम पंचायत : सदस्य क्षेत्र पंचायत के प्रत्याशी : मतदाता अहिरोरी : 583 : 699 : 465 : 178648

बावन : 535 : 906 : 465 : 182195 बेहंदर : 374 : 1069 : 328 : 137206 भरावन : 353 : 800 : 524 : 147993 भरखनी : 784 : 730 : 344 : 167970

बिलग्राम : 542 : 1190 : 430 : 161735 हरियावां : 351 : 838 : 343 : 135078 हरपलापुर : 626 : 519 : 430 : 140487 कछौना : 285 : 740 : 385 : 121290

कोथावां : 295 : 828 : 340 : 138413 मल्लावां : 316 : 576 : 269 : 97489 माधौगंज : 460 : 1025 : 439 : 142976 पिहानी : 524 : 780 : 508 : 158390

सांडी : 506 : 663 : 422 : 130651 सुरसा : 454 : 703 : 427 : 181912 शाहाबाद : 602 : 703 : 421 : 150176 संडीला : 422 : 1052 : 434 : 151189

टड़ियावां : 515 : 900 : 420 : 146495 टोडरपुर : 469 : 1007 : 477 : 140695


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.