खरीद केंद्रों पर मनमानी, अन्नदाता उठा रहा परेशानी
श्चड्डस्त्रस्त्र4 श्चह्वह्मष्द्धड्डह्यद्बठ्ठद्द श्चड्डस्त्रस्त्र4 श्चह्वह्मष्द्धड्डह्यद्बठ्ठद्द श्चड्डस्त्रस्त्र4 श्चह्वह्मष्द्धड्डह्यद्बठ्ठद्द
हरदोई : मूल्य समर्थन योजना की शुरुआत भले ही किसानों के हितों को लेकर हुई है, लेकिन हकीकत में किसानों का भला होता नहीं दिख रहा। जिला प्रशासन के दावों के बावजूद केंद्रों पर धान बेचना आसान नहीं है। जिले में स्थापित 60 सरकारी धान क्रय केंद्रों पर बिचौलिए हावी हैं। नवीन गल्ला मंडी समेत अन्य मंडियों में केंद्र तो खुले हैं, लेकिन किसानों का धान तौलने में प्रभारी आनाकानी करते दिख रहे हैं। कुछ प्रभारी किसानों के सामने आने से बचते हैं। जो सामने आते हैं, वह किसानों को तमाम नियम बताकर केंद्र से लौटाने का प्रयास करते हैं। इसके बावजूद अगर किसान केंद्र पर धान बेचने की जिद करता है तो प्रभारी नमी मापक यंत्र और कांटा-बांट खराब बताकर धान खरीदने से बचते हैं। ऐसे में किसान परेशान होकर औने-पौने दामों पर खुले बाजार में धान बेचने को मजबूर है। ²श्य एक : समय 11:30 बजे।
04 एचआरडी 13
नवीन गल्ला मंडी स्थित एसएफसी प्रथम के केंद्र पर प्रभारी और कर्मचारी मौजूद नहीं थे। केंद्र पर आए किसानों को बताया गया कि केंद्र प्रभारी नमी मापक यंत्र खराब होने की शिकायत दर्ज कराने मंडी कार्यालय गए हैं।
²श्य दो : समय 11:40 बजे।
04 एचआरडी 14
क्रय विक्रय समिति द्वितीय के केंद्र प्रभारी दिनेश चंद्र गुप्ता बैठे थे। उन्होंने बताया कि 143 क्विंटल धान खरीद की गई है। केंद्र पर एक कांटा खराब है, जिसकी मंडी परिषद कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई है। ²श्य तीन : समय 12:30 बजे।
04 एचआरडी 15
संडीला स्थित गल्ला मंडी में विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। सांक निवासी किसान शरद मौर्य ने बताया कि दो नवंबर को 80 क्विंटल धान बेचा था। उनकी जमीन सांक में है और वह लखनऊ में रहते हैं। पता लखनऊ का होने की वजह से उनका भुगतान बैंक खाते में नहीं पहुंचा है। केंद्र पर बैठने की सुविधा तक नहीं है। ²श्य चार : समय 12:35 बजे।
04 एचआरडी 16
पचदेवरा में साधन सहकारी समिति आमतारा में स्थित खरीद केंद्र बंद था। किसान मंशाराम, मनोज मिश्रा, रामू आदि ने बताया कि धान खरीद केंद्रों पर बिचौलिये हावी हैं। किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। अधिकारी शिकायत तक सुनने को तैयार नहीं हैं। ²श्य पांच : समय 1:20 बजे।
04 एचआरडी 17
बेहटागोकुल में साधन सहकारी समिति का क्रय केंद्र है, जिस पर अक्सर ताला पड़ा रहता है। इसके चलते किसान लौटने को मजबूर हैं। वहां मौजूद कर्मचारी ने बताया कि केंद्र प्रभारी हरदोई में मीटिग होना बताकर गए हैं। ²श्य छह : समय 11:30 बजे।
04 एचआरडी 25
बावन के साधन सहकारी समिति सकरा के बैनर पर सकतरपुर लिखा है, जो कि न्योरादेव गांव में संचालित हो रहा है। केंद्र अधिकतर बंद रहता है। किसानों का आरोप है कि केंद्र पर ताला पड़ा होने के चलते यहां आने वाले किसानों को बैरंग लौटना पड़ता है। केंद्र पर खरीद नहीं हो रही है। एडीएम बोले ..
एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि किसानों का धान खरीदने में लापरवाही बरतने वाले प्रभारियों को बख्शा नहीं जाएगा। वह लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद अगर किसान को केंद्र पर धान बेचने में दिक्कत आ रही है तो वह उनके कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 05852-234629 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।