Move to Jagran APP

प्रभारियों की मनमानी से परेशान होकर केंद्र से लौट रहे किसान

श्चड्डस्त्रस्त्र4 श्चह्वह्मष्द्धड्डह्यद्बठ्ठद्द श्चड्डस्त्रस्त्र4 श्चह्वह्मष्द्धड्डह्यद्बठ्ठद्द श्चड्डस्त्रस्त्र4 श्चह्वह्मष्द्धड्डह्यद्बठ्ठद्द

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 10:41 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 10:41 PM (IST)
प्रभारियों की मनमानी से परेशान होकर केंद्र से लौट रहे किसान
प्रभारियों की मनमानी से परेशान होकर केंद्र से लौट रहे किसान

हरदोई : सरकार खरीद केंद्रों पर प्रभारी मनमानी पर उतारू हैं। जिला प्रशासन प्रभारियों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। इससे परेशान होकर किसान अपनी उपज खुले बाजार में औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हो रहा है।

loksabha election banner

विपणन शाखा हरदोई मंडी द्वितीय केंद्र पर मुन्नेमियां चौराहा निवासी आलम ने बताया कि प्रभारी द्वारा धान काला और नमी की मात्रा अधिक बताई गई है। धान सुखाकर लाने को कह रहे हैं।

नीर निवासी देवा सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन किसानों का धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदने का वादा करता है, लेकिन हकीकत में केंद्र पर धान नहीं खरीदा जाता है। प्रभारी तमाम बहाने बनाकर किसानों को लौटा देते हैं। पेंग निवासी रघुवीर ने बताया कि उनके पास खेत कम है। 15 से 20 क्विंटल धान हुआ है। उन्होंने बताया कि केंद्र पर प्रभारी धान खरीदने को तैयार नहीं हैं।

निभी के मदनपाल ने बताया कि वह बंटाईदार हैं। बंटाईदारों को धान बेचने की सुविधा दी गई है, लेकिन प्रभारी कई नियम बताकर बंटाईदारों को लौटा देते हैं।

बावन के जटौली फार्म निवासी सरदार मंदार सिंह ने बताया कि 15 एकड़ धान लगाया है। उपज अच्छी हुई है। केंद्र बंद रहने से हरदोई मंडी ले जाकर औने पौने दामों पर धान बेचने को मजबूर हैं।

बैजना फार्म निवासी सरदार सतनाम सिंह और ऐजा फार्म निवासी सरदार भाग सिंह ने बताया कि केंद्र बंद होने पर किससे संपर्क किया जाए। वह तो हरदोई मंडी में कम दामों पर धान बेचकर आए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.