ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत
हरदोई अंतर्ध्वनि जनकल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता।
हरदोई : अंतर्ध्वनि जनकल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित हुई ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 50 प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत सिने अभिनेता राहुल चौहान, समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू, पूर्व डीजीसी अविनाश चंद्र गुप्ता व समाजसेवी अविनाश मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की। अभिनेता राहुल सिंह ने कहा कि अंतर्ध्वनि ने सांस्कृतिक क्षेत्र में दशकों से अलख जगा रखी है, इससे निश्चित ही प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन मिलेगा। आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के •ारिए जनपद व प्रदेश की प्रतिभाओं को माध्यम देने की कोशिश फलीभूत हुई है। सहयोगियों अनुराधा मिश्रा, दीपक कपूर, अखिलेश गुप्ता, रविकिशोर गुप्ता, शिवानी वर्मा, आयुषी अस्थाना, इला द्विवेदी, अपूर्वा अवस्थी, साक्षी वर्मा, रज्जन सिंह, अश्वनी गुप्ता, नवल किशोर, अभय शाह, महेंद्र श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागियों में शीतल प्रजापति, दीक्षा त्रिपाठी, सर्वेश सक्सेना, समृद्धि गुजराती, उन्नयन नवल जोहारी, कौशिकी सिंह, पीयूष अवस्थी, अजय ठाकुर, समृद्धि श्रीवास्तव, यशराज सिंह, आरव जोहारी, जूही सिंह, रिशिता मिश्रा, काव्या सिंह, अग्रिमा सिंह, अविरल मिश्रा, आदेश शुक्ला, तानिशि मेहरोत्रा, इशिका गुप्ता, देव बाजपेई, आरती त्रिपाठी, श्रेया मिश्रा, नीरज कुमार, वेदिका श्रीवास्तव, सुप्रिया श्रीवास्तव, आदिनेश्वर मिश्रा पलक शर्मा, दिव्यांश मिश्रा, शिवांगी सिंह, इप्शिता सिंह, ऐश्वर्या कश्यप, शशांक मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, विनी शर्मा, वैष्णवी रस्तोगी, इशिता तिवारी, अनुश्री अस्थाना, भव्या सिंह, परी वर्मा, अंजलि दीक्षित, स्तुति सिंह, ऋषभ अवस्थी, रिगा रस्तोगी, आयुष गुप्ता, अन्वेषा तिवारी, मुस्कान सिंह, आराध्या सिन्हा शामिल रहीं।