नपा कर्मी देंगे एक दिन का वेतन, व्यापारियों से मांगी मदद
बिलग्राम : बिलग्राम नगर में खोले गए गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्था करने में नगर पालिका आर्थिक कमी
बिलग्राम : बिलग्राम नगर में खोले गए गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्था करने में नगर पालिका आर्थिक कमी महसूस कर रही है। इससे निपटने के लिए ईओ ने नगर के लोगों के साथ बाजार में व्यापारियों से संपर्क साध कर आर्थिक सहयोग की गुजारिश की है। लगभग एक सप्ताह पहले नगर पालिका ने कोतवाली के सामने बने पुराने तहसील भवन में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल खोला था। इसमें लगभग एक सैकड़ा गोवंश को रखा गया है। आश्रय स्थल तो खुल गया, लेकिन अब इनके लिए चारे पानी की व्यवस्था जुटाना पालिका के लिए मुश्किल पड़ रहा है। ईओ उमेश कुमार मिश्रा ने इसके लिए आम जनमानस से सहयोग मांगा है। ईओ को सहयोग देने के लिए व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, भाजपा महामंत्री नीरज गुप्ता, सभासद मंगत राम, फूलचंद्र मौर्य आदि कई लोग उनके साथ रहे। क्षेत्रीय विधायक आशीष ¨सह तथा नगर के अन्य लोग भी गोवंश आश्रय स्थल के लिए आर्थिक सहयोग दे चुके हैं। ईओ उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पालिका के समस्त कर्मचारियों ने गोवंश आश्रय स्थल के लिए एक दिन का वेतन देने का एलान किया है। ईओ सहित सभी कर्मचारी एक दिन के वेतन देंगे, लेकिन इन सबसे आगे बढ़ते हुए लिपिक अयूब खां ने पांच दिन का वेतन दिए जाने की घोषणा की है।