शाहाबाद में शीघ्र होगा मुंसिफ कोर्ट का संचालन
शाहाबाद : विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शाहाबाद तहसील मुख्यालय पर शीघ्र ही म
शाहाबाद : विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शाहाबाद तहसील मुख्यालय पर शीघ्र ही मुंसिफ कोर्ट का संचालन होगा। इसके लिए सरकार शीघ्र ही पत्रावली खोज कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराने के उपरांत आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधि एवं न्याय मंत्री ने कहा कि मुंसिफ कोर्ट का संचालन उच्च न्यायालय द्वारा किया जाता है, ¨कतु इसके लिए वह मुंसिफ न्यायालय की पत्रावली खोज कर सरकार की तरफ से प्रस्ताव तैयार कर उच्च न्यायालय को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालय में लंबित मुकदमा शीघ्र ही निपटाए जाएं, जिससे लोगों को त्वरित न्याय मिल सके। बाद में उन्होंने पूर्व ब्लाक प्रमुख राम नाथ त्रिपाठी के आवास पर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस मौके पर विधायक रजनी तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, राम सनेही मिश्रा, अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष अवधेश नारायण पाठक, रामराज ¨सह, अजय यादव, घनश्याम त्रिवेदी, विमलेश ¨सह लोधी व बलराम दीक्षित समेत कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।