Move to Jagran APP

नहीं हटी उपकरणों से धूल, केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा

ठ्ठश्र श्चड्डस्त्रस्त्र4 श्चह्वह्मष्द्धड्डह्यद्बठ्ठद्द ठ्ठश्र श्चड्डस्त्रस्त्र4 श्चह्वह्मष्द्धड्डह्यद्बठ्ठद्द ठ्ठश्र श्चड्डस्त्रस्त्र4 श्चह्वह्मष्द्धड्डह्यद्बठ्ठद्द

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 10:52 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 10:52 PM (IST)
नहीं हटी उपकरणों से धूल, केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा
नहीं हटी उपकरणों से धूल, केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा

हरदोई : एक पखवारा बीतने के बावजूद सरकारी धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा बरकरार है। जबकि बाजार धान से गुलजार होने लगे है। मंडी में धान की आवक बढ़ी है, लेकिन किसान केंद्र पर जाने से कतरा रहे हैं। अधिकतर केंद्रों पर रखे उपकरणों की धूल तक नहीं हटी है। हालात यह है कि जिले के 59 केंद्रों पर खरीद की शुरुआत नहीं हो पाई है। पिहानी के एक केंद्र पर 98 क्विंटल धान खरीदा गया है।

prime article banner

जिला प्रशासन ने शासन से मिले लक्ष्य को देखते हुए जनपद में 60 क्रय केंद्र खोले है। प्रशासनिक अधिकारी क्रय केंद्रों के क्रियाशील होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन हालात किसानों के हित में नहीं है। किसानों को मूल्य समर्थन योजना का लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। अधिकतर केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। केंद्रों पर किसान नहीं पहुंच रहे हैं। वहीं बाजार में आढ़तों पर आवक का ढेर लगा है। राजेश, गंगाराम, सुनील ने बताया कि केंद्रों पर धान लेकर जाने पर प्रभारी बहाना रहे हैं। धान में नमी बताकर उन्हें लौटाया जा रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय ने बताया कि धान में नमी आ रही है, जिससे खरीद प्रभावित हो रही है। पिहानी के एक केंद्र पर धान खरीदा गया है। उन्होंने समस्त प्रभारियों को किसानों से संपर्क कर धान खरीदने को निर्देशित किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.