साहबों के इलाके में भी फैली है गंदगी
हरदोई : यह वार्ड मुहल्ला सुभाषनगर से लेकर पिहानी चुंगी तक फैला है। गंदगी का आलम यह है
हरदोई : यह वार्ड मुहल्ला सुभाषनगर से लेकर पिहानी चुंगी तक फैला है। गंदगी का आलम यह है कि नाक पर कपड़ा रखे बिना यहां से निकलना संभव नहीं होगा। गली होने के कारण कूड़ादान नजर नहीं आए। इसलिए लोग कूड़ा घर के बाहर फेंक देते हैं जो नालियों को चोक कर देता है। जिससे उनका बहाव बंद हो जाता है। बिजली के तार घरों के बाहर लटक रहे हैं।
विशेषता : डीएम,एसपी, एएसपी व मुख्य विकास अधिकारी का आवास इसी वार्ड में आता है। बताते हैं यह वार्ड सबसे अधिक क्षेत्रफल का वार्ड है। इसलिए प्रमुख मार्गों पर तो सफाई रहती हैं लेकिन मुहल्लों में गंदगी व्याप्त है। भले ही पूरे प्रदेश स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई का संदेश दिया जा रहा हो। लेकिन सुभाष नगर मुहल्ले में प्रवेश करने पर पता चल जाता है कि यह अभियान केवल फोटो ¨खचाने तक ही सीमित है। ऐसा लग रहा था कि नगर पालिका के ओर से कई हफ्ते से नालियों की सफाई ही नहीं कराई गई है। इस संबंध में मुहल्लावासियों से बात की गई।
कृष्णा अवस्थी ने बताया कि गलियों में कहीं भी कूड़ादान नहीं रखें हैं। पालिका से नियमित कूड़ा उठाने भी कर्मचारी नहीं आता है। इस कारण कूड़ा गलियों में इधर-उधर फैला रहता है। नालियों की सफाई कभी भी नहीं होती है। इस कारण से कारण में गली में बदबू से निकलना मुश्किल हो जाता है।
मुन्ना ¨सह ने बताया कि मुख्य मार्गों की सफाई तो हो जाती है लेकिन गलियों की ओर से कोई नही आता है। उन्होंने बताया कि पोल की लाइटें खराब हो गईं है। बताया कि सफाई कर्मी तो शायद ही कभी गलियों में आता है। इसलिए स्वयं ही सफाई का भरोसा रहता है।
प्रदीप सक्सेना का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उनके यहां यथासंभव सफाई तो होती है। लेकिन बिजली के लटकते तार समस्या हैं। यह तार काफी नीचे हैं। जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
सुनील त्रिपाठी का कहना है कि वार्ड में एक भी कूड़ादान नहीं रखा है। कूड़ा डालने की समुचित व्यवस्था नहीं हैं। वार्डों में खाली पड़े प्लाट कूड़ा अड्डा बनते जा रहे हैं लेकिन इन की सफाई नगर पालिका कराता नहीं है। वहीं
कूड़ा हवा के द्वारा सभी गलियों व नालों में भर जाता है। यदि गलियों में कूड़ा दान रखे हों और उनसे कूड़ा नियमित उठाया जाए तो शायद गंदगी का यह आलम न हो। सभासद बोले
सभासद अमरेश बाजपेई का कहना है यह वार्ड क्षेत्रफल में बड़ा है।अधिकांश अधिकारी इसी वार्ड में रहते हैं। इसलिए सफाई कर्मी कुछ वहां लगाने पड़ते हैं। कर्मियों की संख्या कम है। सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया है। बताया कि वार्ड में वोटर लगभग 4500 हैं व इसकी जनसंख्या करीब 10 हजार है।