दशहरा महोत्सव की धूम, बच्चों ने दिखाए प्रतिभा के रंग
ठ्ठड्ड1ह्मड्डह्लह्मद्ब ठ्ठड्ड1ह्मड्डह्लह्मद्ब ठ्ठड्ड1ह्मड्डह्लह्मद्ब
हरदोई : हरदोई के लिए खास दशहरा महोत्सव की धूम मच गई है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। रविवार की रात हवन पूजन से जिलाधिकारी पुलकित खरे, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र आदि के साथ मेला की शुरुआत कराई। सोमवार को बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया विभिन्न प्रतियोगिताओं में कलश सज्जा में जूनियर वर्ग की आस्था सिंह प्रथम, मधु देवी द्वितीय तथा अनामिका देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि सीनियर वर्ग में किरण प्रथम, प्रियंका सिंह द्वितीय तथा सेमला गुप्ता, विनीता व प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थाल सज्जा में जूनियर वर्ग में बबीता राजवंशी ने प्रथम, काजल देवी ने द्वितीय व आंशिका सिंह ने तृतीय और सीनियर वर्ग में श्रद्वा सिंह प्रथम, शिवांगी सिंह ने द्वितीय तथा अल्फीसा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता में बच्चों ने कला के रंग भरे। कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ ही समाज के विभिन्न वर्ग के लोग व सामाजिक संगठन मौजूद रहे। कार्यक्रम बने आकर्षण का केंद्र
जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित महोत्सव शहर वासियों को आकर्षित कर रहा है। एक अक्टूबर को कार्यक्रम में तीन बजे से मानस चौपाई अंताक्षरी प्रतियोगिता, व 4.30 बजे से मानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। शाम छह बजे से आयोजित होने कार्यक्रम में राम जन्म, मुनि अगस्त मिलन, ताड़का वध की लीला होगी।