संघ ने धूमधाम से मनाया हिदू नववर्ष उत्सव
हिन्दू नववर्ष चैत्र प्रतिप्रदामल हुए। नव वर्ष पर सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
हरदोई : हिन्दू नववर्ष चैत्र प्रतिपदा उत्सव को जिले में विभिन्न संगठनों की ओर से धूमधाम मनाया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। नव वर्ष पर सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। शहर के बाल विद्या भवन स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश औऱ उत्तराखंड संयुक्त क्षेत्र संगठन मंत्री सहकार भारती, लक्ष्मण पात्रा ने कहा कि भारतीय नववर्ष का पहला दिन अर्थात सृष्टि का आरंभ दिवस, युगाब्ध औऱ विक्रम संवत जैसे प्राचीन संवत का प्रथम दिन, श्री राम औऱ युधिष्ठिर का राज्याभिषेक, मां दुर्गा का आराधना दिवस आर्य समाज स्थापना दिवस, किसानों के लिए नववर्ष का शुभ दिन माना जाता है। इसी दिन संघ प्रणेता डा. केशव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म हुआ था। भारतीय सभ्यता औऱ संस्कृति के अनुसार इस दिन किसी भी नेक कार्य को करना भी शुभ माना जाता है। इस मौके पर सभी स्वयं सेवकों ने आद्य सर संघचालक प्रणाम किया गया। कार्यक्रम में मिथलेश नगर संघचालक, कृष्णमोहन जिला संघचालक, तुलसी राम जिला प्रचारक, विनीत नगर कार्यवाह, वैभव नगर प्रचारक सहित स्वयंसेवक बन्धु उपस्थित रहे।
क्रांतिकारी जन संघर्ष मोर्चा की ओर से शहीद उद्यान में हिन्दू नववर्ष पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में श्री राम चंद्र के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत एक दूसरे को बधाई दी। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रचारक निर्भय सिंह ने नव वर्ष पर बधाई दी। इस मौके पर मुकेश विक्रम सिंह, आकाश सिंह, गोविद सिंह, राजनीश कुमार, आदि लोग मौजूद रहे। पंतजलि योग समिति की ओर से शहीद उद्यान में हिन्दू नर्व वर्ष पर योग शिविर के दौरान एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर जिला प्रभारी हरिवंश सिंह, प्रतिभा गुप्ता, दिलीप कुमार, दिनेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।