मुल्क से जल्द दूर हो कोरोना महामारी-मुफ्ती
हरदोई पूरे जिले में रविवार को बकरीद मनाई गई।
हरदोई : पूरे जिले में रविवार को बकरीद मनाई गई। ईदगाह में बकरीद की पांच लोगों ने नमाज अदा की। जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती आफताब आलम ने नमाज पढ़ाई। उन्होंने अपनी तकरीर में बकरीद पर कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला और देश में अमन चैन की दुआ के साथ कोरोना महामारी से जल्द निजात के लिए दुआ मांगी।
शनिवार को जिले में बकरीद का पर्व सादगी के साथ मनाया गया। शहर के ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती आफताब आलम ने नमाज पढ़ाई। उनके साथ अंजुमन इस्लामिया के सदर मो. खालिद, सचिव हफीज अहमद,नायब सदर फारूख राशिद और असर हुसैन ने नमाज अदा की। इस मौके पर मुफ्ती मो. आफताब आलम ने तकरीर की। जिसमें उन्होंने बकरीद पर होने वाली कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश में अमन-चैन के लिए दुआ की। इसके साथ ही देश में कोरोना महामारी के जल्द खत्म होने के लिए भी दुआ मांगी। ईदगाह के बाहर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने लोगों को बकरीद की बधाई दी। जामा मस्जिद में भी पांच लोगों ने नमाज अदा की। बकरीद की नमाज के लिए सभी से घरों में रहकर नमाज अदा करने की अपील की थी। जिससे लोगों ने घरों में रहकर नमाज अदा की।
सांडी : बकरीद पर ईदगाह में मुक्ति शमी ने नमाज अदा कराई। ईदगाह सदर अब्दुल जब्बार खां, पुत्तन सिद्दीकी, गुड्डी मास्टर सहित पांच लोगों ने नमाज अदा की। चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश चन्द्र गुप्ता ने सभी को मुबारकबाद दी।
मल्लावां : ईद उल अजहा की नमाज शनिवार को अकीदत के साथ मनाई गई। ईदगाह में पांच लोगों ने ही नमाज पढ़ी। देश में अमन चैन, मुल्क की तरक्की, कोरोना महामारी को दूर करने व साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रहे कि दुआ मांगी गयी। इसके बाद लोगों ने घरों पर ही कुर्बानी की।
नायब पेश इमाम मौलाना रिजवान अंसारी ने पढ़ी। कोरोना संक्रमण के कारण लोगों ने गले मिलने की जगह पर दूर से ही एक दूसरे को बधाई दी।