कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव
सांडी थाना क्षेत्र केरिवारजनों ने कमरे में देखा तो उसका शव लटकता मिला।
हरदोई : सांडी थाना क्षेत्र के गांव धोधी निवासी विवाहिता का शव घर के कमरे में लटकता मिला। घटना से परिवारजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार घरेलू कलह में विवाहिता ने फांसी लगा ली।
धोधी निवासी सरोजनी (25) पुत्री विनय कुमार ने मंगलवार की सुबह घर के कमरे में धोती से फांसी लगा ली। पति के अनुसार घटना के समय कमरे में कोई नहीं था। सभी लोग सुबह अपना काम कर रहे थे। काफी देर तक सरोजनी के कमरे से बाहर न आने पर परिवार के लोगों ने बुलाया, लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई। परिवारजनों ने कमरे में देखा तो उसका शव लटकता मिला। इसकी सूचना पुलिस व मायके पक्ष को दी गई। पांच वर्ष शादी के हो गए थे, लेकिन कोई बच्चा नहीं था। इसे लेकर वह परेशान रहती थी और उसका इलाज भी चल रहा था। उधर मृतका के पिता कोतवाली शहर के राजेपुर निवासी नन्हेलाल ने ससुराल पक्ष पर किसी तरह का आरोप लगाने से इंकार करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के उपरांत वह आगे की कार्रवाई करेंगे।