Move to Jagran APP

पड़ोसी महिला के घर युवक की हत्या

द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म श्रद्घ 4श्रह्वह्लद्ध द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म श्रद्घ 4श्रह्वह्लद्ध द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म श्रद्घ 4श्रह्वह्लद्ध

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jun 2019 11:13 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2019 06:27 AM (IST)
पड़ोसी महिला के घर युवक की हत्या
पड़ोसी महिला के घर युवक की हत्या

शाहाबाद : शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर बमियारी में पड़ोसी महिला के घर गए युवक की हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर को उसका शव घर में पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान थे। दोनों पैरों पर जले के निशान थे। महिला घर से फरार हो गई।

loksabha election banner

गांव निवासी रामकिशोर (40) पुत्र लाखन मजदूरी करते थे। परिवारजनों ने बताया कि उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। पांच वर्ष पूर्व रामकिशोर की पत्नी की मौत हो गई थी। रामकिशोर का पड़ोस में रहने वाली सरोजनी के घर आना जाना था। सरोजनी के पति की तीन वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। जिसके बाद रामकिशोर अधिकतर सरोजनी के घर में ही रहते थे। शनिवार की सुबह रामकिशोर घर से निकल कर सरोजनी के घर गया था। दोपहर में अचानक सरोजनी अपने घर से निकली और कहीं चली गई। सरोजनी के जाने के बाद जब रामकिशोर घर नहीं आए तो बेटे अवधेश ने जाकर देखा। जहां पर पिता का शव भूमि पर पड़ा हुआ था। अवधेश ने बताया कि पिता के दोनों पैर जले हुए थे और उनके गले, नाक व कान के पास चोट के निशान थे। कोतवाल जीतेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरोजनी के घर आते थे कई लोग : सरोजनी के पति की मौत के बाद उसके घर में कई लोग आया जाया करते थे लेकिन अधिकतर रामकिशोर वहां पर रहता था। परिवारजनों की माने तो दोनों के बीच संबंध भी थे। शनिवार की सुबह रामकिशोर घर से सरोजनी के पास गया। जहां पर दोनों के बीच विवाद हो गया और सरोजनी ने रामकिशोर की हत्या कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.