महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर किया हमला
हरदोई: कोतवाली शहर क्षेत्र के लालपालपुर के पास महिला से गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। वि
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:38 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 11:38 PM (IST)
हरदोई: कोतवाली शहर क्षेत्र के लालपालपुर के पास महिला से गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके ऊपर हमला भी कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े लेकिन वह फरार हो गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गांव के बाहर खेत से घास काटने गई थी। रविवार की शाम उधर से ही आरोपित आ रहा था और उसने महिला को अकेला देखकर पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। महिला चंगुल से छूटी और शोर मचाया तो लोग दौड़ पड़े। पुलिस भी पहुंची। कोतवाल ने बताया कि आरोपित का नाम मोनू है, एफआइआर दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश हो रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें