पर्यावरण संरक्षण की रंग लाई मुहिम, बरगद रोपण को बढ़े कदम
दैनिक जागरण के आवाहन पर हर वर्ग समाज के लोग बरगद रोपण में आगे आए सोमवार को कई जगह लगाए गए बरगद के पौधे मंगलवार को भव्य आयोजन
हरदोई: बरगद का पेड़ जीवन चक्र की निरंतरता का प्रतीक है। बरगद में भगवान का वास माना जाता है। यह आयु और प्राणवायु का दाता है। वहीं, महिलाएं 'सावित्री' जैसा अखंड सौभाग्य प्राप्त करने के लिए 'वट सावित्री' व्रत श्रद्धा से रखती हैं।
इसके अलावा बरगद की पौराणिक मान्यता तो है, यह सभी के जीवन के लिए कितना उपयोगी है, कोरोना संक्रमण काल में आक्सीजन की कमी ने इसका अहसास भी करा दिया। बरगद को प्राकृतिक आक्सीजन का कारखाना भी माना जाता है। यह अलग बात है कि बरगद जितना उपयोगी है, लोग उसके प्रति उतना जागरूक नहीं हैं और लोगों को जागरूक करने के लिए ही दैनिक जागरण की वट सावित्री व्रत को देखते हुए बरगद के पौधरोपण का विशेष अभियान चलाया है, जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। महिलाओं ने जहां वट सावित्री पूजन कर बरगद लगाने का संकल्प लिया। वहीं, सोमवार को काफी संख्या में लोगों ने बरगद के पौधे लगाए और उनकी देखरेख का संकल्प भी लिया।
बरगद रोपण को लेकर दैनिक जागरण की मुहिम में शामिल होकर सोमवार को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने 11 बरगद लगाने का संकल्प लेकर सचिव नीतीश मुखर्जी और मीडिया प्रभारी अखिलेश गुप्ता ने एक-एक बरगद का पौधा लगाया।
वहीं, लायंस क्लब भी रोपण में आगे आया और 11 बरगद लगाने का संकल्प लेकर अध्यक्ष राजवर्धन श्रीवास्तव व सचिव प्रदीप गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता ने रोपण किया। श्री गुरु गोरखनाथ बालिका इंटर कॉलेज प्रबंधक अविनाश मिश्र व अनुराधा मिश्रा ने बरगद का पौधा लगाया। अशोक सिंह लालू ने अपने जन्मदिन पर पत्नी व परिवार के साथ बरगद का पौधा लगाया। विमलेंद्र वर्मा के जन्म दिन पर संकल्प 1000 टीम ने जीआइसी मैदान में बरगद का पौधा लगाया। मंगलवार को बरगद रोपण का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
वट सावित्री पूजन तक बरगद लगाएगा इनरव्हील क्लब
07 एचआरडी 10
बरगद का धार्मिक महत्व है। आस-पास शुद्ध वायु के लिए बरगद पौधा लगाना चाहिए। दैनिक जागरण की मुहिम सराहनीय है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए। वट सावित्री पूजन के बाद सभी को एक-एक बरगद का पौधा लगाना चाहिए। इनरव्हील क्लब के सभी सदस्य पौधरोपण करेंगे।
-शिवानी मिश्रा, अध्यक्ष इनरव्हील क्लब 07 एचआरडी 09
-बरगद का पेड़ प्रकृति और स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभदायक होता है। सभी को इसके संरक्षण में आगे आना चाहिए। मैं वट सावित्री व्रत के दिन बरगद का पौधा लगाऊंगी और अन्य रिश्तेदारों व परिचितों से भी अपील करूंगी कि वह भी एक एक पौधा लगाएं। दैनिक जागरण का प्रयास सराहनीय है।
-रागिनी तिवारी, सचिव इनरव्हील क्लब 07 एचआरडी 08
-वट सावित्री व्रत पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लूंगी। स्वयं भी बरगद का पौधा लगाऊंगी और अन्य को भी प्रेरित करूंगी। बरगद औषधीय वृक्ष है। यह प्राकृतिक आक्सीजन का कारखाना है। सभी बरगद लगाएं ताकि आने वाली पीढि़यों को भी इसका लाभ मिले। सभी पर्यावरण संरक्षण को आगे आएं।
-सोनिया 07 एचआरडी 11
-कोरोना काल में आक्सीजन के लिए बेहद परेशानी हुई। बरगद आयु और प्राणवायु देता है। सभी को चाहिए कि वट सावित्री का पूजन कर एक बरगद का पौधा जरूर लगाएं। ताकि आने वाली पीढि़यों को उसका लाभ मिले। दैनिक जागरण की मुहिम सराहनीय है और इनरव्हील क्लब के सभी सदस्य बरगद लगाएंगे।
-रूपाली खन्ना