प्रताड़ित शरणार्थियों को मिलेगा गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार
हरदोई नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर जन जागरण अभियान में प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कानून को लेकर फैलाई जा रहीं भ्रांतियों को दूर किया।
हरदोई: नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर जन जागरण अभियान में प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कानून को लेकर फैलाई जा रहीं भ्रांतियों को दूर किया। कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से प्रताड़ित होकर देश में आए देश में आए भारतीय मूल के शरणार्थियों को नागरिकता देकर उन्हें समाज की धारा में जोड़ने का कानून है। पड़ोसी देशों ने उन्हें मारपीट कर भगा दिया और भारत में भी उन्हें नागरिकता नहीं मिल पाई। ऐसे ही लोगों नागरिकता देने के लिए यह कानून बनाया गया है, लेकिन कांग्रेस, सपा और बसपा सीएए को लेकर झूठ और भ्रम फैला रहे हैं। जबकि गृहमंत्री खुद स्पष्ट कर चुके हैं कि जो इस देश के मुसलमान हैं, उनके लिए देश के अंदर किसी भी तरह की चिता का सवाल ही नहीं है।
भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. द्विवेदी ने प्रदेश और देश में हुए दंगा के पीछे कांग्रेस और अन्य दलों का हाथ बताया। कहा, भारत में शरण लेने वाले हिदू, सिख, बौद्ध, जैन, इसाई और पारसी लोगों के जीवन में आशा, विश्वास, सुरक्षा और आस्था का नया संचार हुआ है और उन्हें गरिमापरू्ण जीवन जीने का अधिकार मिला है। पाकिस्तान की भाषा बोल रहीं ममता बनर्जी
मंत्री डॉ. द्विवेदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएए कानून पर जो पाकिस्तान नहीं बोल पाया, उस पर ये मुख्यमंत्री बोल कर देश में भ्रम फैला रहे हैं। प्रियंका वाड्रा देश की सीमाओं पर शहीद होने वालों के घरों पर झांकने तक नहीं गईं, लेकिन दंगों में मारे गए लोगों को शहीद बताते हुए फोटो खिचवाती घूम रहीं हैं।