Move to Jagran APP

सपा सरकार के विकास कायरें का करें प्रचार

-सपा लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी गठित

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 11:10 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 11:10 PM (IST)
सपा सरकार के विकास कायरें का करें प्रचार
सपा सरकार के विकास कायरें का करें प्रचार

हरदोई : समाजवादी लोहिया वाहिनी की 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। रविवार को सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने लोहिया वाहिनी की कार्य कारिणी की घोषणा की। जिसमें जिलाध्यक्ष फैजान अहमद फैजी समेत 31 सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी नेता कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सपा सरकार के विकास कार्यों का प्रचार- प्रसार कर जनता को जोड़े। सपा को ग्राम व वार्ड स्तर पर मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव जीतने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव बनकर सपा के विकास कार्यो को जनता तक पहुंचाएं। सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष फैजान अहमद फैजी के अलावा अनिल वर्मा को जिला महासचिव, तौसीफ खां, अरविद यादव, जुबेर मिर्जा, शिवम पाठक, प्रदीप कुमार पटेल ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, रहमत अली, डीडी वर्मा, अमित सिंह,रियाशत खां, विजय बाबू बाजपेई आदि लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.