विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी तो हो गई लेकिन सुहागरात के लिए तरस गया दूल्हा, करतूत सामने आते ही गिरफ्तार हुई दुल्हन

Published: Mon, 14 Apr 2025 07:39 AM (IST)

हरदोई में लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है ...और पढ़ें

शहर कोतवाली पुलिस की हिरासत में आरोपी महिलाएं। जागरण
शहर कोतवाली पुलिस की हिरासत में आरोपी महिलाएं। जागरण

HighLights

  1. शहर कोतवाली पुलिस लुटेरी दुल्हन के गिरोह का किया भंडाफोड़
  2. अविवाहितों को खोजता था युवक, रिश्ते तय करने जाती थीं महिलाएं

जागरण संवाददाता, हरदोई। लोगों को शादी के बहाने झांसे में लेकर नकदी-जेवर लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन गिरोह का शहर कोतवाली पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार कर नकदी-जेवर बरामद किए, जबकि तीसरा आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वही अविवाहित युवकों को रिश्ते के लिए खोजता था। पुलिस ने पूछताछ कर तीनों को जेल भेज दिया।

यह है पूरा मामला

सांडी के मुहल्ला नबावगंज के नीरज गुप्ता ने बताया कि 20 जनवरी को सांडी के बेहटी चिरागपुर का प्रमोद उसके पास आया था। पूजा नाम की युवती को अपनी पौत्री बताकर शादी करने के लिए दिखाया था। 

पत्नी के न होने के कारण वह शादी के लिए राजी हो गया था। दूसरे दिन कोर्ट में ले जाकर शादी के लिए दस्तावेज तैयार कराए थे। वहीं पर उसने पूजा को जेवर पहना दिए थे। वह कागज बनवाने में व्यस्त हो गया था। इसी बीच प्रमोद और पूजा दोनों जेवर लेकर फरार हो गए थे। 

पीड़ित ने शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस टीमें आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थीं। पुलिस टीम ने रविवार को लोनार के नस्यौली डामर की पूजा उर्फ सोनम, पिहानी के ग्राम सिमौर की आशा उर्फ गुड्डी, शहर कोतवाली के ग्राम चिंतापुर मजरा काजीपुर की सुनीता को गिरफ्तार किया, जबकि तीसरा आरोपी प्रमोद फरार है। तीनों के पास से दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी कुंडल, एक नथनी, 2750 रुपये बरामद किए। 

पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह लोग अविवाहित युवकों को देखते थे। प्रमोद ऐसे युवकों की तलाश करता था। सुनीता को पूजा की मां और आशा उर्फ गुड्डी को मौसी बताकर रिश्ता तय करते थे। इससे पहले भी हरपालपुर के प्रतिपालपुर के राकेश के साथ पूजा रहती रही और एक रात में दो साथियों के साथ मिलकर राकेश को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर नकदी-जेवर लेकर फरार हुई थी। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तीनों को जेल भेज दिया गया है। चाैथे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

अब तक 13 शादियां कर चुकी लुटेरी

पुलिस के अनुसार पूजा नाम की युवती की शादी करने के लिए प्रमोद बाबा बनकर अविवाहित युवकों को खोजने जाता था। पौत्री की शादी के लिए बात करता था। सुनीता और आशा को पूजा की मौसी बताकर रिश्ता तय कराने ले जाता था। अब तक पूजा 13 युवकों से शादी कर नकदी-जेवर लेकर फरार हो चुकी थी।